प्रयागराज: इविंग क्रिश्चियन कॉलेज प्रयागराज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दो दिवसीय एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ हुआ। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज प्रयागराज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दो दिवसीय एथलेटिक्स (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉक्टर थॉमस अब्राहम (विभागाअध्यक्ष शरीरिक शिक्षा) ने किया।

प्रतियोगिता में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए एवं बीएड की महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है:

पुरुष वर्ग: 100 मीटर दौड़- शिखर गुप्ता (बीए द्वितिय वर्ष), अमन शुक्ला (बी.सी.ए. तृतीय वर्ष), राज हंश (बी.ए. तृतीय वर्ष ) शामिल रहे। 400 मीटर दौड़- आदर्श शुक्ला (बीए तृतीय वर्ष ) शिखर गुप्ता (बी.ए. द्वितिय वर्ष) आशुतोष त्रिपाठी (बीएससी प्रथम वर्ष) ने हिस्सा लिया। 4 x 100 मीटर रिले दौड़ कुशाग्र शर्मा शिखर गुप्ता राजवेश एवं अहमद इल्तिज़ा (बीए द्वितीय वर्ष) आदर्श शुक्ला अमन शुक्ला प्रख्यात त्रिपाठी देवानंद मिश्रा (बीए तृतीय वर्ष), आयुष कुमार बाजपेई अविनाश शुक्ला रजत द्विवेदी हिमांशु शुक्ला (बी कॉम द्वितीय वर्ष) ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक पृथ्वीराज ने मोहंलाल के लूसिफ़ेर को और ऊंचाइयों तक पहुंचाया

महिला वर्ग में: 400 मीटर दौड़- यशी मौर्या (बीए तृतीय वर्ष), शालिनी केसरवानी (बीए प्रथम वर्ष) शालिनी पटेल (बीए तृतीय वर्ष) शामिल हुए। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अरुण प्रताप सिंह, ईशान गिरि, शकील अहमद एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें: समंदर में 44 लोगों के साथ डूबी सबमरीन

Spread the news