भोपाल: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से दशहरे के मौके पर एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई, जिससे कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसा पंधाना थाना क्षेत्र के अरदला कलां गांव में हुआ।
हादसे की पूरी घटना
जानकारी के मुताबिक, ट्रॉली में 20–25 लोग सवार थे और सभी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक ने ट्रॉली को तालाब के पास पुलिया पर खड़ा किया, तभी ट्रॉली पलटकर तालाब में जा गिरी। देखते ही देखते सभी लोग पानी में डूबने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत तालाब की ओर दौड़े।
बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Also Read: सपा कार्यालय के पास लगे सांसद-विधायक लापता के होर्डिंग्स
नेताओं ने जताया शोक
हादसे की जानकारी मिलने के बाद पंधाना से भाजपा विधायक छाया मोरे घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं। शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
मृतकों के निकटतम परिजनों को ₹4-4 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 2, 2025
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, खंडवा और उज्जैन में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे बेहद दुखद हैं। मृतकों के परिवारों को संवेदना और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।
Also Read: राजनाथ सिंह की चेतावनी, सर क्रीक में हिमाकत की तो इतिहास और भूगोल बदल जाएंगे