Garima Parihar: टीवी की चर्चित अभिनेत्री गरिमा परिहार (Garima Parihar) अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मेरा भारत महान’ में वह पावर स्टार पवन सिंह के साथ नजर आएंगी। गरिमा के फैंस इस जोड़ी को देखने के लिए काफी बेकरार हैं।

गरिमा की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, और यह उनकी पहली भोजपुरी फिल्म नहीं है। इससे पहले, उन्होंने पवन सिंह के साथ म्यूजिक एल्बम ‘बिंदिया लीलार’ में काम किया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। यूट्यूब पर इस गाने को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी, जिससे दोनों की जोड़ी की केमिस्ट्री दर्शकों को भा गई।

भोजपुरी सिनेमा के इस प्रोजेक्ट के लिए फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है, खासकर जब से गरिमा की खूबसूरती और अभिनय की तारीफें चारों ओर सुनाई दे रही हैं। मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली गरिमा ने 2015 में धारावाहिक ‘मेरे अंगने में’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो जैसे ‘रहस्य गाथा’, ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’, और ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में भी काम किया।

इसे भी पढ़ें: साड़ी लुक में शमा सिकंदर ने मचाया गदर

सोशल मीडिया पर भी गरिमा काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपने बोल्ड अवतार के लिए जानी जाती हैं। उनके फैंस उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भोजपुरी फिल्म ‘मेरा भारत महान’ का रिलीज होना गरिमा और पवन सिंह के फैंस के लिए एक खास मौका होगा, और उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी। गरिमा की अदाकारी और पवन सिंह का स्टारडम इस फिल्म को एक नई पहचान देने के लिए तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें: ‘बलमुआ के बल्लम’ गाने पर नम्रता ने मचाया धमाल

Spread the news