Nora Fatehi News: ग्लोबल स्टार नोरा फतेही एक बार फिर इतिहास रचने जा रही हैं। वह इस साल दुनिया के सबसे बड़े और सबसे बहुप्रतीक्षित म्यूजिक फेस्टिवल्स में से एक ‘UNTOLD दुबई 2025’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। यह फेस्टिवल 6 से 9 नवंबर तक दुबई के एक्सपो सिटी में आयोजित होगा।
इस फेस्टिवल में नोरा जे बाल्विन, मार्टिन गैरिक्स और एलन वॉकर जैसी दुनिया की सबसे बड़ी संगीत हस्तियों के साथ एक ही मंच साझा करेंगी। ‘अनटोल्ड’ फेस्टिवल अपने भव्य शो, दुनियाभर के कलाकारों और शानदार अनुभव के लिए मशहूर है। इस बार नोरा का परफॉर्मेंस इस फेस्टिवल के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होगा।
दर्शक नोरा के एक ऊर्जावान और दमदार शो की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें उनकी सिग्नेचर डांस एनर्जी, पॉप स्टाइल और इंटरनेशनल साउंड का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। यह शो एक ग्लोबल परफॉर्मर के तौर पर नोरा के सफर को और पुख्ता करेगा।

‘ओह मामा! टेटेमा’ और ‘स्नेक’ जैसे उनके चार्टबस्टर गानों से लेकर, जेसन डेरुलो और रेवनी के साथ उनके ग्लोबल कोलैबोरेशन तक, नोरा ने हमेशा संगीत के जरिए संस्कृतियों को जोड़ा है। जल्द ही वह अपना नया इंटरनेशनल पॉप सिंगल ‘जस्ट अ गर्ल’ (शेनसीया के साथ) भी लॉन्च करने वाली हैं। इसके अलावा, फिल्म ‘थाम्मा’ का उनका गाना दिलबर की आँखों का सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हुआ है, जो उनकी बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता का एक और सबूत है।

‘अनटोल्ड दुबई 2025’ में अपने इस आगामी प्रदर्शन के साथ, नोरा फतेही एक बार फिर साबित करने जा रही हैं कि वह आज की इस पीढ़ी की सबसे ऊर्जावान और प्रभावशाली ग्लोबल एंटरटेनर हैं। जे बाल्विन, मार्टिन गैरिक्स और एलन वॉकर जैसे दिग्गजों से सजे इस फेस्टिवल में संगीत और संस्कृति का एक यादगार जश्न मनने वाला है, और नोरा का परफॉर्मेंस निस्संदेह इसके सबसे यादगार पलों में से एक होगा।
इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi ओह मामा टेटेमा गाने में डांस के साथ दी अपनी आवाज
इसे भी पढ़ें: इस गाने के डांस वीडियो से चमकी थी Nora Fatehi की किस्मत