Nora Fatehi: नोरा फतेही (Nora Fatehi) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने में उन्होंने दिन रात सालों तक मेहनत की है। हालांकि जिंदगी में मेहनत तो सभी करते हैं, लेकिन जिसका लक साथ देता है, वहीं असली खिलाड़ी हो जाता है। नोरा फतेही (Nora Fatehi) के पास जब ऐसा मौका आया तो उन्होंने खुद को साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। यह मौका था, ‘सत्यमेव जयते’ (Satyamev jayate) फिल्म का ‘दिलबर सॉन्ग’ (Dilbar Song) का। इस गाने म्यूजिक तो कमाल था ही साथ में नोरा फतेही (Nora Fatehi) के खूबसूरत डांस ने धमाल मचा दिया।

इस गाने को अरबी अंदाज में दिखाने की कोशिश की गई थी। नोरा फतेही (Nora Fatehi) को अरब की झलक और रेत पर बेली डांस करना पड़ा था। इसकी शूटिंग करना नोरा के लिए काफी कठिन था। रेत में डांस करते हुए नोरा फतेही (Nora Fatehi) कोई स्टेप करतीं तो रेत कभी उनकी आंखों में चला जाता तो कभी उनके मुंह में। इससे उन्हें कई बार असहज होना पड़ गया था।

बताया जाता है कि नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने इस गाने की शूटिंग खाली पेट की थी। क्योंकि नोरा को बेली डांस करना था और इसके लिए परफेक्ट फिगर का दिखना जरूरी होता है। शूटिंग पूरी होने के बाद जब यह गाना सामने आया तो कमाल हो गया। रिलीज के दिन ही इस गाने को 20 मिलियन व्यूज मिल गए थे। इसी के साथ ही पहला भारतीय गाना था जो बिल बोर्ड म्यूजिक चार्ट के तीसरे नंबर पर पहुंचा।

इसके अलावा ‘दिलबर सॉन्ग’ (Dilbar Song) यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना भी बन गया। बता दें कि नोरा फतेही से पहले दिलबर गाना 23 वर्ष पहले सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। ये गाना फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में था जो वस समय जबरदस्त हिट रहा था। इसे 19 साल बाद रीक्रिएट किया गया था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि ये इतिहास रच देगा।

इसे भी पढ़ें: Nora Fatehi: डांस को देखकर छूट जाएंगे पसीने

Spread the news