Swami Chaitanyananda: छात्राओं से यौन शोषण के गंभीर आरोप झेल रहे स्वामी चैतन्यानंद महाराज की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिल्ली पुलिस की एक टीम सोमवार सुबह उसे उसके इंस्टीट्यूट लेकर गई, जहां आरोपी से मौके पर निशानदेही कराई गई। पुलिस ने इस दौरान कई अहम सबूत इकट्ठा किए और सीन ऑफ क्राइम मेमो भी तैयार किया।
टॉर्चर रूम में कराई गई निशानदेही
छात्राओं की शिकायतों के मुताबिक, इंस्टीट्यूट के ग्राउंड फ्लोर पर बने एक विशेष कमरे को टॉर्चर रूम कहा जाता था। आरोप है कि चैतन्यानंद वहीं पर छात्राओं को निजी तौर पर बुलाता था। पुलिस टीम ने आरोपी को इसी कमरे में ले जाकर पूछताछ की।
सीसीटीवी और यात्राओं पर भी जांच
पुलिस ने इंस्टीट्यूट में लगे सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन की जांच की और यह पता लगाया कि किन कैमरों का एक्सेस चैतन्यानंद के पास था और वह इनके जरिए छात्राओं पर कैसे नजर रखता था। जांच में सामने आया कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कई छात्राओं को घरेलू और विदेशी यात्राओं पर अपने साथ भेजा। अब पुलिस यह पहचान करने में जुटी है कि किन छात्राओं को वह देश और विदेश लेकर गया था।
इसे भी पढ़ें: देवी की मूर्ति में छुपा है वेश्या आंगन का पवित्र रहस्य, जानिए इस अनोखी परंपरा की कहानी
32 छात्राओं के बयान दर्ज, 16 ने लगाए यौन शोषण के आरोप
दिल्ली पुलिस ने अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। इनमें से 16 छात्राओं ने सीधे तौर पर यौन शोषण की शिकायत की है। कुछ ने यह भी बताया कि उन्हें विदेशी यात्राओं पर ले जाया गया था। हालांकि, कितनी छात्राओं को विदेश भेजा गया, इसकी सटीक जानकारी जुटाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: मीडिया मिशन था, है और रहेगा: प्रो. संजय द्विवेदी