Navratri: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसमें नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि 2024 का आरंभ 3 अक्टूबर से होगा और इसका समापन 12 अक्टूबर को दशहरा के दिन होगा। इस पर्व के दौरान भक्तगण उपवास और व्रत करके माता दुर्गा की पूजा करते हैं।

2024 में शारदीय नवरात्रि की तिथियां

पहला दिन (मां शैलपुत्री): 3 अक्टूबर 2024
दूसरा दिन (मां ब्रह्मचारिणी): 4 अक्टूबर 2024
तीसरा दिन (मां चंद्रघंटा): 5 अक्टूबर 2024
चौथा दिन (मां कूष्मांडा): 6 अक्टूबर 2024
पांचवां दिन (मां स्कंदमाता): 7 अक्टूबर 2024
छठा दिन (मां कात्यायनी): 8 अक्टूबर 2024
सातवां दिन (मां कालरात्रि): 9 अक्टूबर 2024
आठवां दिन (मां सिद्धिदात्री): 10 अक्टूबर 2024
नौवां दिन (मां महागौरी): 11 अक्टूबर 2024
विजयदशमी (दुर्गा विसर्जन): 12 अक्टूबर 2024

घटस्थापना मुहूर्त

मुख्य घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 06:15 बजे से 07:22 बजे तक (1 घंटा 7 मिनट)
कलश स्थापना अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:46 बजे से 12:33 बजे तक (47 मिनट)

इसे भी पढ़ें: भुइयन माता मंदिर की पहली धर्म ध्वजा, श्रद्धालु बने थे गवाह

कन्या लग्न

प्रारंभ: 3 अक्टूबर 2024, सुबह 06:15 बजे
समाप्ति: 3 अक्टूबर 2024, सुबह 07:22 बजे

इन तिथियों और मुहूर्तों का पालन करके भक्तगण श्रद्धा भाव से देवी दुर्गा की पूजा और व्रत का आयोजन कर सकते हैं। नवरात्रि के दिनों में विशेष पूजा, हवन और भजन कीर्तन का आयोजन कर देवी दुर्गा की आराधना की जाती है, जिससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

इसे भी पढ़ें: श्राद्ध से पहले दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सतर्क

Spread the news