Ramleela Ayodhya 2025: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज हाल ही में जीत चुकीं मानिका विश्वकर्मा इन दिनों हर जगह सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी नई पारी इस साल अयोध्या की भव्य रामलीला में वह मां सीता का किरदार निभाने जा रही हैं। अयोध्या की रामलीला, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला कहा जाता है, हर साल शारदीय नवरात्रि पर आयोजित होती है। इस बार आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राम कथा पार्क में होगा।

आयोजकों ने दी जानकारी

रामलीला आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और संस्थापक-महासचिव शुभम मलिक ने बताया कि इस साल भी बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। खास आकर्षण रहेंगी मिस यूनिवर्स इंडिया मानिका विश्वकर्मा, जो सीता माता का किरदार निभाएंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manika Vishwakarma (@mani_navrang)

मानिका का उत्साह

मानिका ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, मैं लंबे समय से अयोध्या जाने की सोच रही थी लेकिन कभी मौका नहीं मिला। अब प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से मैं मां सीता का किरदार निभाने जा रही हूं। यह साल मेरे लिए बहुत खास है और मैं बेहद उत्साहित हूं।

कौन हैं मानिका विश्वकर्मा

जन्म : 2003, श्रीगंगानगर (राजस्थान)

शिक्षा : पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स की छात्रा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manika Vishwakarma (@mani_navrang)

उपलब्धियां

मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024

18 अगस्त 2025 को बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025

शौक : क्लासिकल डांस और पेंटिंग

अन्य गतिविधियां : कई सामाजिक अभियानों और NCC से जुड़ीं

मानिका नवंबर 2025 में थाईलैंड में होने वाली मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manika Vishwakarma (@mani_navrang)

रामलीला में अन्य कलाकारों की झलक

राम- राहुल गुच्चर

लक्ष्मण- राजन मोदी

परशुराम- पुनीत इस्सर

बाली- मनोज तिवारी

केवट- रवि किशन

हनुमान- राजेश पुरी

मेघनाद- रज़ा मुराद

राजा जनक- अवतार गिल

विभीषण- राकेश बेदी

इसे भी पढ़ें: Allu Arjun और Rashmika Mandanna बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

इसे भी पढ़ें: हिना खान ने इंस्टाग्राम पर मचाया धमाल

Spread the news