Bihar Assembly Elections: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें सामने आते ही राज्य में राजनीतिक गहमागहमी तेज़ हो गई है। इसी चुनावी लहर के बीच, बिहार की मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया है। उन्होंने पटना में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की औपचारिक सदस्यता ले ली है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मैथिली ठाकुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस कदम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा उन्हें अलीनगर सीट से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है।
पार्टी जो कहेगी, वही करूंगी
पार्टी में शामिल होने के बाद मैथिली ठाकुर ने अपने चुनाव लड़ने की अटकलों पर जवाब दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव लड़ना उनका व्यक्तिगत लक्ष्य नहीं है। मैथिली ने कहा, मुझे जो कहा जाएगा, मैं वही करूंगी। चुनाव लड़ना मेरा लक्ष्य नहीं है, पार्टी मुझसे जो कहेगी, मैं करूंगी। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने बिहार में एनडीए द्वारा किए गए विकास को देखा है, जिससे वह प्रभावित हैं।
#WATCH | Ahead of #BiharElection2025, folk and devotional singer Maithili Thakur joins the BJP in Patna, Bihar, in the presence of state BJP chief Dilip Jaiswal. pic.twitter.com/F2kUKihHPO
— ANI (@ANI) October 14, 2025
कौन हैं मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। वह संगीत शिक्षक रमेश ठाकुर की बेटी हैं। इसी साल जुलाई में उन्होंने 25 साल की उम्र पूरी की है। महज 11 साल की उम्र (2011) से ही मैथिली ने संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी और सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता जबरदस्त है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थीं, क्योंकि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जैसे बड़े नेताओं से मुलाकात की थी।
इसे भी पढ़ें: रिश्वत कांड के गनमैन को पकड़ने वाले ASI संदीप लाठा ने की आत्महत्या
बिहार में कब है चुनाव
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की घोषणा की है।
चरण 1: 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान।
चरण 2: 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान।
नतीजे: 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: शरजील इमाम ने कोर्ट से दो हफ्ते की अंतरिम ज़मानत मांगी