Mumbai Hoarding collapse: मुंबई में तेज आंधी और बारिश के चलते बड़ा नुकसान हुआ है। अचानक से मौसम ने ऐसी करवट बदली कि लोगों की जान सांसत में आ गई। हवा इतनी तेज थी कि कई जगह लोहे के बड़े-बड़े टावर गिर गए। वहीं मुंबई के घाटकोपर में पेट्रोल पंप पर बिलबोर्ड गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया था, लेकिन यह इतना भयनाक होगा इसका किसी को अंदाजा नहीं था। एनडीआरएफ के मुताबिक, इस हादसे में 88 लोग घायल हुए हैं, वहीं 74 लोगों को सुरक्षित कर लिया गया है।

मुंबई के घाटकोपर इलाके में धूल भरी आंधी और बारिश से बड़ी तबाही हुई है। यहां एक पेट्रोल पंप पर लगा 100 फीट लंबा और 250 टन वजन का होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 70 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। वहीं 78 लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की बात सामने आ रही है। इतना बड़ा हादसा होने के बाद अधिकारियों का कहना है कि यह होर्डिंग अवैध था। इस मामले मुंबई पुलिस ने ईगो मीडिया के मालिक और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घाटकोपर हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने होर्डिंग गिरने से जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक जताया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बारिश के चलते कई लोग घाटकोपर में सीएनजी पंप पर रुक गए थे। वहीं कुछ लोग पंप पर वाहनों में ईंधन लेने पहुंचे थे। इसी बीच तेज आंधी के चलते होर्डिंग गिर गया। हादसे के वक्त बालाजी शिंदे भी वहीं मौजूद थे। वह भी हादसे की चपेट में आ गए थे, रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे के वक्त बालाजी शिंदे पंप पर अपने वाहन में ईंधन भरवा रहे थे। शिंदे ने बताया कि उन्हें एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने नवी मुंबई जाना था, वह सीएनजी पंप पर ईंधन डलवाने पहुंचे थे और उसी समय होर्डिंग गिर गया।

इसे भी पढ़ें: गाय को काटोगे, तो दो-दो हाथ हो जाएगा

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi जल्द करेंगे शादी

Spread the news