स्वतंत्रता का पर्व महान।
सबसे प्यारा हिंदुस्तान।
है यह राष्ट्रीय त्योहार,
सबके मन में खुशी अपार।

आजादी के लिए हमारे,
कितने वीर हुए बलिदान,
वर्मा उनका अभिनंदन कर,
करें राष्ट्र का नव उत्थान।

आओ अपनी कर्मठता से,
दूर करें दुख का व्यवधान।
स्वतंत्रता का पर्व महान।
सबसे प्यार हिंदुस्तान।

वर्मा यही कामना करता।
रहे न कोई भूखा नंगा।
लहर-लहर लहराए नभतक
अपना प्यारा अमर तिरंगा।

आया स्वर्णिम सुखद विहान।
देश प्रेम का गाओ गान।
स्वतंत्रता का पर्व महान।
सबसे प्यारा हिंदुस्तान।

डॉ. वीके वर्मा
आयुष चिकित्साधिकारी
जिला चिकित्सालय बस्ती

इसे भी पढ़ें: देख सजनी! देख ऊपर

इसे भी पढ़ें: वर्षा-विलासिनी

Spread the news