Kolkata crime news: शहर के पॉश इलाके रीजेंट पार्क में एक 20 वर्षीय युवती के साथ उसके ही जन्मदिन के दिन उसके दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया है। यह घटना शुक्रवार की है, जिसने पूरे शहर में महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

जन्मदिन के नाम पर किया बहलाया

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरिदेवपुर की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को उसका जन्मदिन था। इसी बहाने उसका दोस्त चंदन मलिक उसे दूसरे आरोपी दीप के घर ले गया। बताया जा रहा है कि दीप एक सरकारी कर्मचारी है। वहाँ खाना-पीना हुआ, लेकिन जब पार्टी खत्म हुई और लड़की ने घर जाने की इच्छा जताई तो दोनों ने उसे रोक दिया। कमरे का दरवाजा बंद करके उन्होंने उसके साथ बारी-बारी से बलात्कार किया।

Regent Park gangrape

रातभर बंधक रही लड़की, सुबह भागने में मिली कामयाबी

पीड़िता ने बताया कि वह पूरी रात वहाँ बंधक बनी रही। आखिरकार शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे वह किसी तरह वहाँ से भागने में सफल हो गई। घर पहुँचकर उसने अपने परिवार को यह भयावह वाकया बताया, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पूजा समिति में शामिल करने का किया था वादा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती चंदन से कुछ महीने पहले हुई थी। चंदन ने खुद को दक्षिण कोलकाता की एक बड़ी दुर्गा पूजा समिति का प्रमुख बताया था। चंदन ने ही उसकी मुलाकात दीप से करवाई थी। दोनों ने उसे पूजा समिति में शामिल कराने का लालच देकर उसके साथ विश्वासघात किया।

इसे भी पढ़ें: हिना खान का ब्लू ग्लैम लुक ने इंस्टाग्राम पर मचाया धमाल

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश जारी

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी चंदन मलिक और दीप फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना कोलकाता जैसे महानगर में भी महिलाओं की सुरक्षा की चिंताजनक स्थिति को उजागर करती है, जहाँ पॉश इलाकों में भी ऐसी हैवानियत हो रही है।

इसे भी पढ़ें: एक महीने में 56 लड़कियों के अपहरण, 49 सुरक्षित बरामद

Spread the news