Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव नतीजे चौंकाने वाले होंगे इसका संकेत मतगणना के शुरुआती से मिल गया है। शुरुआती रुझान में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में जबरदस्त झटका लगा है। यहां सपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अमेठी में बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल से काफी पीछे चल रही हैं। रुझानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसबार बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है। फिलहाल एनडीए गठबंधन को अभी पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

उत्तर प्रदेश और बिहार दो ऐसे राज्य हैं जहां चुनाव कोई भी हो यहां जातीय फैक्टर ही काम करता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के सामने जातीय समीकरण ध्वस्त हो गए थे। लेकिन 2024 के लोकसभा के रझानों से दोनों राज्यों में जातीय समीकरण एकबार फिर हाबी होता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को साधने के लिए पीडीए का जो फार्मूला निकाला था पार्टी को उसका बड़ा लाभ मिलता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें: वास्को डी गामा के झूठ को इतिहासकारों ने किया सच

अमेठी की तकदीर बदलने वाली स्मृति ईरानी जहां इस बार हार की तरफ बढ़ रही हैं। वह 19 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं। वहीं उत्तराखंड से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत आगे चल रही है। मेरठ से रामायण के राम और बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल आगे चल रहे हैं। वहीं मथुरा में बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी को कड़ी टक्कर मिल रही है। फिलहाल अब वह बड़े अंतर से बढ़त बना चुकी हैं। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी से सपा से डिंपल यादव और आजमगढ़ धर्मेंद्र यादव लगभग चुनाव जीत चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: अर्जुन और भगवान शिव का युद्ध

Spread the news