Rohini Ghavri Chandrashekhar controversy: नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी काशीराम के संस्थापक चंद्रशेखर पर गंभीर आरोप लगाने वाली इंदौर की रोहिणी घावरी ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी फोटो और वीडियो साझा कर सनसनी मचा दी है। इन पोस्ट्स के बाद दोनों के बीच चल रहा विवाद दोबारा चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक खास बातचीत में रोहिणी ने दिल्ली पुलिस की लापरवाही, कोर्ट से मिली निराशा और चंद्रशेखर पर लगे आरोपों पर खुलकर बात की।
शराब और शोषण के आरोप
रोहिणी ने दावा किया कि चंद्रशेखर शराब का सेवन करते हैं और उन्होंने कई अन्य लड़कियों का भी शोषण किया है। उनका कहना है कि सांसद आंदोलन के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं और समाज से जुड़े युवाओं को गलत राह पर धकेल रहे हैं।
सांसद बनने से पहले रोहिणी जैसा साथी किस्मत वालों को मिलता है !!
सांसद बनने के बाद कौन रोहिणी मैं नहीं जानता !!
लोग अपनी दो कोड़ी की सफलता के लिए किसी का पूरा जीवन बर्बाद कर देते है और सुकून से जीते है !!
अगर क़ानून इसे सज़ा नहीं देगा तो मैं दूँगी यह वादा है मेरा !!… pic.twitter.com/8zuul0QEhC— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) September 28, 2025
FIR दर्ज न होने की शिकायत
रोहिणी के मुताबिक, वह 6 अगस्त 2025 को स्विट्जरलैंड से भारत लौटी थीं और इस दौरान उन्होंने दिल्ली के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा से मुलाकात की थी। कमिश्नर ने FIR दर्ज कराने का भरोसा दिलाया था, लेकिन केस एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन भेजे जाने के बाद भी तमाम कोशिशों के बावजूद FIR दर्ज नहीं हो सकी।
NCW और कोर्ट से निराशा
महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले नेशनल कमीशन ऑफ वूमन (NCW) पर भी रोहिणी ने सवाल उठाए। उनका आरोप है कि तीन महीने बीत जाने के बाद भी न तो NCW ने कोई कदम उठाया और न ही दिल्ली पुलिस पर दबाव बनाया।
समाज के लोग किसी को कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन जाति व मजहब की बेड़ियों में जकड़े लोग सब कुछ जानते हुए गलत व्यक्ति के साथ खड़े होकर गलत का विरोध करने का ढ़ोंग रचते हैं। शायद यही वजह है कि समाज को तोड़ने वाले गरीबों का रहनुमा बनकर मौज करते हैं। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के बारे में pic.twitter.com/GlpuOU8KtO
— raghvendra mishra (@raghvendrapress) September 24, 2025
उन्होंने आगे बताया कि आखिरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। एक महीने से ज्यादा वक्त गुजर जाने के बावजूद कोर्ट ने न तो पुलिस को जांच के आदेश दिए और न ही FIR दर्ज करने की बात कही।
नेताओं से भी टूटी उम्मीद
पुलिस और कोर्ट से निराश होकर रोहिणी ने विपक्षी नेताओं से भी मदद मांगी। उन्होंने प्रियंका गांधी तक अपनी फाइल पहुंचाई, लेकिन कुछ समय बाद वहां से जवाब आना बंद हो गया। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से भी उन्होंने मदद की गुहार लगाई थी। शुरुआत में आश्वासन मिला, लेकिन बाद में वहां से भी कोई जवाब नहीं आया।
कायर नीच मुझे रात में 3 3 बजे रो रो कर इस रिश्ते में ज़बरदस्ती बाँधे रखता था मैं समझा समझा के थक जाती थी की मत कर परेशान तो मरने की धमकी देता था !!
इस नालायक को बोलती थी बहुत बदनामी होगी इस रिश्ते से तो पागल दीवाना था तब मेरा !!
बोलता था छोड़ दोगी तो मर जाऊँगा उस दिन मर जाता तो… pic.twitter.com/UtCsrelejB— Dr. Rohini Ghavari ( रोहिणी ) (@DrRohinighavari) September 24, 2025
कौन हैं रोहिणी घावरी
रोहिणी घावरी इंदौर की रहने वाली हैं और फिलहाल स्विट्जरलैंड से PhD कर रही हैं। उन्हें मध्य प्रदेश सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप भी मिल चुकी है। वह UN में भाषण देकर सुर्खियों में आई थीं। अब वह सांसद चंद्रशेखर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर चर्चा में हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े सबूत साझा करती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को घोषित किया आतंकवादी संगठन
इसे भी पढ़ें: Bareilly hinsa case: मौलाना पर प्रशासन का शिकंजा, संपत्तियां सील