Bikaner Ki Sherni: बीकानेर की ‘शेरनी’ के नाम से मशहूर सोशल मीडिया स्टार मोनिका राजपुरोहित इन दिनों एक चौंकाने वाले वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मोनिका के साथ मारपीट और उन्हें परेशान करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में मोनिका अपनी काले रंग की बड़ी कार में बैठी हुई हैं और काफी दुखी और बेहद परेशान नजर आ रही हैं। वह रोती और चिल्लाती हुई दिखाई दे रही हैं। कार के बाहर कुछ लोगों का एक समूह खड़ा है, जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं। ये लोग मोनिका पर हमला करते और उनकी कार को घेरते हुए दिख रहे हैं। कार में मोनिका के साथ मौजूद अन्य महिलाएं भी इन लोगों से बहस करती नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/Manish_IndiaTV/status/1963792542102696434

अभी तक क्या है पूरा मामला

अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह घटना कहाँ की है, कब हुई और इसकी वजह क्या थी। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि शायद मोनिका की कार का किसी और गाड़ी से भिड़ंत (एक्सीडेंट) हो गया था, जिसके बाद यह झगड़ा शुरू हुआ। मोनिका या उनकी टीम की तरफ से अभी तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। उम्मीद है कि जल्द ही इस पूरी स्थिति के बारे में कुछ स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

https://twitter.com/Akirtithakur/status/1963688064217469330

फैंस हुए बेहद नाराज

वीडियो के सामने आते ही मोनिका के लाखों फैंस सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर हुआ क्या है? उनके फैंस ने मोनिका के साथ हुई इस घटना की निंदा की है।

इसे भी पढ़ें: भारत-सिंगापुर साझेदारी: विश्वास, निवेश और विकास पर जोर

कौन हैं मोनिका राजपुरोहित यानी (Bikaner Ki Sherni)

मोनिका राजपुरोहित राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली एक जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ‘bikaner_ki_sherni_sonu’ के 1.3 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। 22 साल की मोनिका अपनी बहन करिश्मा राजपुरोहित (‘बीकानेरी गर्ल’) के साथ अक्सर विवादों में रहती हैं। साल 2024 में दोनों बहनों के अफीम खाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था और उनके घर से डोडा पोस्त (अफीम) भी बरामद हुई थी। इसके अलावा, एक बार उन्होंने अपने खिलाफ हो रहे अपहरण की कोशिश का दावा भी किया था, जो बाद में फर्जी साबित हुआ था।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ की बेटी प्रीति गुप्ता को मिला राष्ट्रपति सम्मान

Spread the news