Mallika Sherawat at White House: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों सुर्खियों में हैं, और इसकी वजह उनकी कोई नई फिल्म नहीं, बल्कि एक बेहद खास अंतरराष्ट्रीय मौका है। मल्लिका हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर व्हाइट हाउस में आयोजित क्रिसमस सेलिब्रेशन और डिनर में शामिल हुईं।
इस शानदार अनुभव को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरों और वीडियो के जरिए फैंस के साथ साझा किया। तस्वीरों में वह व्हाइट हाउस के मुख्य द्वार और परिसर में स्टाइलिश अंदाज में पोज़ देती नज़र आईं। इस खास मौके के लिए मल्लिका ने गुलाबी रंग की एक ओम्ब्रे स्लिप ड्रेस पहनी थी, जिस पर उन्होंने एक फर कोट स्टाइलिश तरीके से कैरी किया।
View this post on Instagram
सिर्फ तस्वीरें ही नहीं, मल्लिका ने डिनर के दौरान का एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप मेहमानों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने व्हाइट हाउस के ऑफिशियल इनविटेशन कार्ड की फोटो भी शेयर की। अपने इस अनूठे अनुभव के बारे में उन्होंने लिखा, व्हाइट हाउस क्रिसमस डिनर के लिए आमंत्रित किया जाना एक अद्भुत अनुभव था। बहुत आभारी हूं।
View this post on Instagram
इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस के कॉमेंट्स की बाढ़ आ गई है। बहुत से लोगों ने उन्हें बधाई दी और इस उपलब्धि पर गर्व जताया। वहीं, कुछ लोग हैरान भी थे कि उन्हें इतने विशेष आयोजन में शामिल होने का मौका कैसे मिला। एक यूजर ने लिखा, बहुत बढ़िया! लेकिन यह इनविटेशन आपको कैसे मिला? जबकि कुछ ने इसे महज ‘दिखावा’ बताया। इसके बावजूद, अधिकतर प्रतिक्रियाएं सकारात्मक रहीं और फैंस ने उनकी सफलता को सेलिब्रेट किया।
इसे भी पढ़ें: Celebrity Weddings 2025 List: 2025 में इन सितारों ने रचाई शादी
आपको बता दें, व्हाइट हाउस का क्रिसमस डिनर एक पुरानी परंपरा है, जिसे हर साल दिसंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम परिवार की ओर से आयोजित किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में यह छोटा सा पारिवारिक जमावड़ा एक भव्य कार्यक्रम में बदल गया है, जहां बेहद खास सजावट, थीम बेस्ड डिस्प्ले और चुनिंदा मेहमानों को आमंत्रित किया जाता है। मल्लिका शेरावत का इस समारोह में शामिल होना निश्चित तौर पर एक बड़ी बात है।
इसे भी पढ़ें: Epstein Files Leak: एप्सटीन के 3 लाख दस्तावेज सार्वजनिक