लखनऊ: महाराष्ट्र की राजनीतिक पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जलालुद्दीन का गुरुवार को लखनऊ में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जलालुद्दीन ने उत्तर प्रदेश इकाई की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा, NCP का काम सराहनीय है, लेकिन अब हमें बूथ स्तर तक पहुँचकर जनता के बीच पार्टी को और मज़बूत करना होगा। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि पार्टी की सक्रियता केवल बैठकों और प्रस्तावों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर दिखाई देनी चाहिए।

नई टीम, नया नेतृत्व

इसी अवसर पर पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अहम नियुक्तियाँ कीं। मनीष तिवारी को उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कामिनी शर्मा सहित 6 अन्य नेताओं को इस समिति का सदस्य बनाया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हसीन अहमद, सलिल सिंह, जेपी तिवारी, शरद कुमार मिश्र, सिधु, अरविन्द शर्मा और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें: आसाराम को स्वास्थ्य कारणों से मिली नियमित जमानत

जलालुद्दीन के बयान से साफ है कि NCP अब उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मज़बूत करने की दिशा में गंभीर हो गई है। पार्टी का स्पष्ट राजनीतिक संदेश है कि अब बूथ ही उनका बैटलफील्ड (रणभूमि) होगा। हर वोट तक पहुँचने का रास्ता बूथ से होकर जाता है, यह अब NCP का नया नारा बनने जा रहा है, जिसके तहत पार्टी अपनी पहुँच को अंतिम मतदाता तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

इसे भी पढ़ें: Amla Navami 2025: क्यों मानी जाती है यह अक्षय पुण्य की तिथि

Spread the news