UP IAS transferred: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार, 28 अक्टूबर को 46 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। माना जा रहा है कि इन ताबड़तोड़ तबादलों के ज़रिए सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने पर ज़ोर दिया गया है। इस सूची में 10 जिलों के जिलाधिकारी (DM) समेत मंडलायुक्त, मुख्य विकास अधिकारी और नगर आयुक्त जैसे अहम पदों पर नई तैनाती दी गई है।

कौन कहाँ पहुँचा, जानें महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

मंडलायुक्त बदले: रूपेश कुमार को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि भानु चन्द्र गोस्वामी अब मेरठ मंडलायुक्त की जिम्मेदारी संभालेंगे। राजेश प्रकाश को विन्ध्याचल का मंडलायुक्त बनाया गया है।

रामपुर के नए डीएम: श्रावस्ती के डीएम अजय कुमार द्विवेदी को अब रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।

हाथरस के नए डीएम: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी संभाल रहे अतुल वत्स को हाथरस का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

सीतापुर और बस्ती के डीएम: राजागणपति आर सीतापुर के डीएम होंगे, वहीं कृत्तिका ज्योत्सना को बस्ती का जिलाधिकारी बनाया गया है।

अन्य प्रमुख बदलाव

बाल कृष्ण त्रिपाठी सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव बने।

धनलक्ष्मी के. मत्स्य विभाग की महानिदेशक होंगी।

मयूर माहेश्वरी विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक बने।

पुलकित गर्ग चित्रकूट के नए जिलाधिकारी होंगे।

पूर्ण वोहरा वाराणसी विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष होंगे।

इसे भी पढ़ें: खुलासा: देश में 8 हजार सरकारी स्कूल ऐसे, जहाँ एक भी छात्र नहीं

पिछली जिम्मेदारियों में बदलाव

रामपुर के जिलाधिकारी रहे जोगिंदर सिंह को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं, हाथरस के जिलाधिकारी रहे राहुल पाण्डेय अब राज्य कर विभाग के विशेष सचिव होंगे।

इसके अलावा, ईशा दुहन को सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का प्रबंध निदेशक और रवीश गुप्ता को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। योगी सरकार का यह बड़ा फेरबदल दिखाता है कि वह चुनावी तैयारियों से पहले ज़मीनी स्तर पर प्रशासनिक नियंत्रण को और मजबूत करना चाहती है।

इसे भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी के बाद से बजने लगेंगी शहनाइयाँ

Spread the news