Sonakshi Sinha: अबू धाबी की आइकॉनिक शेख जायद ग्रैंड मस्जिद इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह यहाँ नजर आए, जहाँ दीपिका के हिजाब पहनने पर उन्हें ट्रोल किया गया। और अब इसी मस्जिद से सोनाकशी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बन गई हैं।

करवाचौथ पर शेयर कीं तस्वीरें

सोनाक्षी ने हाल ही में करवाचौथ के मौके पर पति जहीर इकबाल के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों शेख जायद ग्रैंड मस्जिद की पृष्ठभूमि में खूबसूरत नजर आ रहे थे। सोनाक्षी ने एक एलिगेंट प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जबकि जहीर कैजुअल अंदाज में नजर आए। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा- थोड़ा सा सुकून मिला, यहीं अबू धाबी में।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

क्या थी ट्रोलिंग की वजह

तस्वीरों के वायरल होते ही कुछ नेटिज़न्स ने गौर किया कि दोनों मस्जिद में जूते पहने हुए हैं। यह देखते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का तांता लग गया और उन्हें मस्जिद के नियमों का पालन न करने का आरोप लगाने लगे।

सोनाक्षी का बेबाक जवाब

एक यूजर के कमेंट पर सोनाक्षी ने साफ़ और स्पष्ट जवाब देते हुए लिखा, इसीलिए हम जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखिए, हम मस्जिद के बाहर ही हैं। अंदर जाने से पहले उन्होंने हमें जूते उतारने के लिए जगह दिखाई थी और हमने जूते उतारकर वहां रख दिए थे। इतना तो हमें भी पता है। चलिए, अब आगे बढ़िए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

नेटिज़न्स का सपोर्ट

हालाँकि कई यूजर्स ने सोनाक्षी का साथ भी दिया। एक यूजर ने लिखा, सोनाक्षी और दीपिका, दोनों एक ही मस्जिद गईं और दोनों अपने पतियों के साथ बेहद खूबसूरत लग रही थीं। क्या हम उन्हें ट्रोल करना बंद कर सकते हैं? वहीं एक अन्य ने कहा, मंदिर हो या मस्जिद, दोनों जगह सिर ढकना एक आध्यात्मिक बात है।

सोनाक्षी-जहीर की लव स्टोरी

बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया था।

इसे भी पढ़ें: सोनाक्षी और जहीर ने साथ में मनाया नया साल

इसे भी पढ़ें: नोरा फतेही दुबई के मेगा म्यूजिक फेस्टिवल में करेंगी दस्तक

Spread the news