BJP Bihar election second list: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी सूची पेश की। इस सूची में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर भी हैं। मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा, पार्टी ने बक्सर से पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को भी चुनावी मैदान में उतारा है।
यह रही 12 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
अलीनगर से – मैथिली ठाकुर
हायाघाट से – रामचन्द्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर से – रंजन कुमार
गोपालगंज से – सुभाष सिंह
बनियापुर से – केदार नाथ सिंह
छपरा से – छोटी कुमारी
सोनपुर से – विनय कुमार सिंह
रोसड़ा से – बीरेंद्र कुमार
बाढ़ से – डॉ सियाराम सिंह
अगिआंव से – महेश पासवान
शाहपुर से – राकेश ओझा
बक्सर से – आनंद मिश्रा
इससे पहले क्या हुआ था
आपको बता दें कि सोमवार को ही भाजपा ने अपनी पहली सूची में 71 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। उस सूची में बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के अलावा कई बड़े नेता शामिल थे। इनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (बेतिया) और तारकिशोर प्रसाद (कटिहार) जैसे चेहरे प्रमुख थे। लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र से हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को इस बार दानापुर सीट से टिकट मिला है।
इसे भी पढ़ें: लोक गायिका मैथिली ठाकुर भाजपा में हुईं शामिल, अलीनगर से मिल सकता है टिकट!
महिला उम्मीदवारों पर भी जोर
भाजपा ने महिला उम्मीदवारों को भी काफी महत्व दिया है। रेणु देवी के अतिरिक्त पार्टी ने आठ अन्य महिलाओं को टिकट दिया है, जिनमें श्रेयसी सिंह (जमुई), अरुणा देवी (वारसलीगंज), निशा सिंह (प्राणपुर) और कविता देवी (कोरहा) जैसे नाम शामिल हैं। साफ है कि भाजपा ने बिहार चुनाव के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है और जातीय समीकरणों के साथ-साथ नए और लोकप्रिय चेहरों पर दांव लगाकर जीत हासिल करना चाहती है।
इसे भी पढ़ें: रिश्वत कांड के गनमैन को पकड़ने वाले ASI संदीप लाठा ने की आत्महत्या