Lucknow News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IAS और 15 PCS अधिकारियों का तबादला किया है। इससे पहले राज्य में 5 आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई थी। यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त करने और सुशासन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री के सचिव को मिला बड़ा प्रोजेक्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सचिव रहे राकेश कुमार सिंह (द्वितीय) को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है। यह नियुक्ति राज्य के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आलोक कुमार को उनके वर्तमान पद के साथ अब पुनर्गठन समन्वय, भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण, सामान्य प्रशासन विभाग और हिंदी संस्थान के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। योगेश कुमार, विशेष सचिव गृह विभाग से प्रभारी आयुक्त और निबंधक, सहकारी समितियां बनाए गए हैं। डॉ. हीरा लाल को राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। अनामिका सिंह को क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी की CEO और वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का सचिव बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: पारस छाबड़ा की भविष्यवाणी का वीडियो वायरल, फैंस हैरान
15 PCS अधिकारियों के भी हुए तबादले
दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। राज बहादुर प्रथम को एडीएम (न्यायिक), लखनऊ नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश और अजय कुमार राय को गोरखपुर मंडल में अपर आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। सहदेव कुमार मिश्र को एडीएम (प्रशासन), गोरखपुर बनाया गया है।
इसे भी पढ़ें: पुलिस ने एफआईआर में छिपाए आरोपियों के नाम