Newschuski Digital Desk: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों एक पिता के तौर पर गर्व और खुशी से भरे हुए हैं। उनकी बेटी आशी त्रिपाठी ने हाल ही में मंच के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है और अपने पहले ही नाटक ‘लैलाज’ से सबका दिल जीत लिया है।
यह नाटक पंकज त्रिपाठी और उनकी पत्नी मृदुला के थिएटर बैनर रूपकथा रंगमंच का भी पहला प्रोडक्शन है, जो इसे परिवार के लिए दोगुना खास बना देता है। मुंबई में हुए शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला।
View this post on Instagram
मैंने एक एक्टर की नज़र से उसे देखा: पंकज त्रिपाठी
पंकज त्रिपाठी ने बेटी के पहले शो को देखकर उत्साहित होकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, मैंने उसे एक पिता की नहीं, बल्कि एक सहयोगी अभिनेता की नज़र से देखा। वह तेज़ी से सीख रही है। सिर्फ तीन शो में ही उसमें स्पष्ट सुधार दिखाई दिया। मुझे लगता है वह मुझसे भी ज्यादा तेज है। उन्होंने आगे आज की युवा पीढ़ी के बारे में कहा, यह पीढ़ी चीज़ें बहुत तेज़ी से सीखती है, हालाँकि इनके सामने चुनौतियाँ भी पहले से कहीं ज़्यादा हैं।
View this post on Instagram
उसे चुनने दो अपना रास्ता
पंकज त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि वह आशी पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएंगे। उनका कहना है, उसने अभी तय नहीं किया है कि वह एक्टिंग को ही पूर्णकालिक करियर बनाना चाहती है। मैं उसे अपना रास्ता खुद चुनने दूंगा। मेरा मानना है कि हर बच्चे को यह आज़ादी मिलनी चाहिए कि वह वही करे जो वह करना चाहता है। असफलता कोई बड़ी बात नहीं है।
इसे भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में MMS कांड ने बिगाड़ी ज़िंदगी
फिलहाल आशी त्रिपाठी सार्वजनिक चकाचौंध से दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। पंकज भी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर बेटी की तस्वीरें शेयर करके उनका हौसला बढ़ाते रहते हैं। उनके फैंस अब बड़े पर्दे पर आशी को देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई दूसरी शादी