Deepak Joshi Marriage Controversy: मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक विवाह सबसे बड़ी सुर्खी बना हुआ है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘राजनीति के संत’ कहे जाने वाले स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे, दीपक जोशी (63) ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना (45) के साथ सात फेरे लिए हैं। आर्य समाज मंदिर में हुई इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवादों का सैलाब आ गया है।

तस्वीरें वायरल हुईं और शुरू हुआ दावों का दौर

4 दिसंबर, 2025 को भोपाल में हुई इस शादी की तस्वीरें जैसे ही सार्वजनिक हुईं, दो अन्य महिलाओं नम्रता जोशी और शिखा जोशी मित्रा ने सामने आकर खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताया। शिखा जोशी का दावा है कि उनकी शादी 2016 में हुई थी।

नम्रता जोशी का कहना है कि वे अभी भी उनके घर में पत्नी के तौर पर रह रही हैं। इन विवादों के बीच दीपक जोशी की पहली पत्नी विजया जोशी का निधन साल 2021 में कोरोना के दौरान हो चुका है।

Deepak Joshi Marriage Controversy

पल्लवी सक्सेना का पक्ष, दो टूटे हुए दिलों का सहारा

विवादों पर सफाई देते हुए पल्लवी राज सक्सेना ने कहा कि यह शादी पूरी तरह कानूनी और सामाजिक है। उन्होंने अन्य महिलाओं के दावों को झूठा बताते हुए कहा, दीपक के परिवार के बुजुर्ग खुद मेरे घर रिश्ता लेकर आए थे। पल्लवी के अनुसार, शिखा का दावा विरोधाभासी है क्योंकि 2016 में दीपक की पहली पत्नी जीवित थीं। उन्होंने इस रिश्ते को भावनात्मक संबल बताते हुए कहा कि वे 17 साल से अकेलेपन और बीमारी से जूझ रही थीं, ऐसे में दीपक जी ने उन्हें सहारा दिया।

दीपक जोशी की सफाई, गलती हो सकती है, बेईमानी नहीं

विवाद बढ़ने पर पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने मीडिया से कहा कि उनका जीवन सार्वजनिक है और कुछ मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मुझसे गलती हो सकती है, लेकिन मैंने कभी बेईमानी नहीं की। अगर कानून मुझे दोषी पाएगा तो मैं सजा भुगतने को तैयार हूँ।

इसे भी पढ़ें: हाजी मस्तान की बेटी हसीन का PM मोदी-अमित शाह के नाम दर्दनाक अपील

भाजपा से कांग्रेस और फिर घर वापसी

दीपक जोशी का राजनीतिक करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

तीन बार विधायक: बागली और हाटपिपल्या से विधानसभा पहुंचे।

मंत्री पद: शिवराज सरकार में स्कूल और तकनीकी शिक्षा मंत्री रहे।

दल-बदल: 2023 में भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए, लेकिन 2024 में फिर से भाजपा में वापसी कर ली।

इसे भी पढ़ें: यूपी विधानसभा में अब आसान होगा गांवों में घर खरीदना-बेचना

Spread the news