लखनऊ। यूपी चुनाव के दृष्टिगत सभी पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियां प्रारम्भ कर दी है। इसी क्रम में  कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Uttar Pradesh Congress Committee) 26 नवम्बर, यानि संविधान दिवस के दिन से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। एक परिवार के नये 4 सदस्यों को जोड़ते हुए 10 दिसम्बर तक यानि 15 दिनों में कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने 1 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान के अन्तर्गत न्याय पंचायत और वार्डों के 23000 प्रभारी कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के नये सदस्य बनायेंगे। संविधान दिवस के दिन खासतौर पर दलित बस्तियों में भीम चर्चा के तहत संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेड़करनगर साहब के जीवन और योगदान पर विशेष चर्चा होगी और रात्रि भोज का आयोजन भी किया जायेगा।
यह भी पढ़े- सीएमएस के प्रखर श्रीवास्तव व प्रियांशी गर्ग को भारत सरकार देगी स्काॅलरशिप
प्रत्येक जिला/शहर नगर और जिले के सभी ब्लाक/शहर/नगर के सभी वार्ड, न्याय पंचायत एवं ग्रामसभा स्तर पर इस सदस्यता अभियान को चलाया जायेगा। इस सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन 25 नये सदस्य बनायेगा इसके लिए मिस्ड काॅल नंबर-8230005000 पर मिस्ड काल करना होगा। शहर गांव के प्रमुख बाजारों बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों पर कैनोपी लगाकर भी सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। श्रीमती प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ‘‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’’ का जो नारा दिया है, उसको मद्देनजर रखते हुए महिला विद्यालयों और कालेजों पर बैनर आदि लगाकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा।
यह भी पढ़े- महानगर कांग्रेस ने मनाया किसान विजय दिवस
इस मौके पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘‘मोना’’ ने कहा कि सदस्ता अभियान की शुरूआत संविधान दिवस पर हो रही है, यह खुशी की बात है। आधुनिक भारत के निर्माण में डा0 अम्बेडकर की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। उत्तर प्रदेश की महिलायें खासतौर पर श्रीमती प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में एक नया सवेरा लाने के लिए कटिबद्ध हैं। महिला कालेजो, महाविद्यालयों के सामने ‘‘लडकी हूँ लड सकती हूँ’’ बैनर के तहत सदस्यता अभियान चलाते हुए कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के संदेश को छा़त्राओं तक पहुंचाया जायेगा। इस मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश आजमानी, कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन डा0 पंकज श्रीवास्तव, संयोजक अशोक सिंह और प्रवक्ता पंकज तिवारी भी मौजूद थे।
Spread the news