Nora Fatehi new song: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही एक बार फिर अपने नए अंदाज से फैंस का दिल जीत रही हैं। हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो ‘ओह मामा टेटेमा’ रिलीज हुआ है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ कमाल का डांस किया है, बल्कि पहली बार गाने में अपनी आवाज भी दी है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Nora Fatehi

वीडियो में दिखा नोरा का ग्लैमरस अंदाज

अपने इस नए गाने की सफलता का जश्न मनाते हुए, नोरा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह लाल क्रॉप टॉप और डेनिम शॉर्ट्स पहने समुद्र किनारे बेहद ग्लैमरस पोज दे रही हैं। उनके इस दिलकश अंदाज को देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो के कैप्शन में नोरा ने लिखा, ओह मामा टेटेमा स्पॉटिफाई चार्ट पर आगे बढ़ रहा है। धन्यवाद मेरे प्यारे साथियों… स्ट्रीमिंग करते रहो और अपनी पावर दिखाओ!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

फैंस ने बरसाया प्यार

नोरा के इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई उन्हें ‘क्वीन’ तो कोई ‘डांसिंग दिवा’ कह रहा है। एक फैन ने तो यहां तक लिखा, ओह मामा टेटेमा… मैंने 100 बार सुन लिया है। दूसरे ने लिखा, आपसे नजरें हटती ही नहीं! जादू चल गया आपका।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

गाने की खासियत

ओह मामा टेटेमा गाने को नोरा फतेही और तंजानियाई सिंगर रेवनी ने मिलकर तैयार किया है। इस गाने में अफ्रीकी बीट्स और देसी संगीत का शानदार मिश्रण है। गाने को बॉस्को लेस्ली मार्टिस ने डायरेक्ट और कोरियोग्राफ किया है। इस गाने की एक और खास बात यह है कि इसे नोरा के साथ मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी गाया है। यह गाना 10 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोर लिए थे।

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से की मुलाकात

इसे भी पढ़ें: नोरा फतेही की कमाई जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

Spread the news