Varanasi: काशी के वरिष्ठ चिकित्सक, समाजसेवी, लेखक डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव आगामी 26 जुलाई से पेरिस मेंं हो रहे ओलंपिक खेल में चिकित्सक (आफिसियल) के रूप में भारतीय कुश्ती संघ की तरफ से खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

विदित हो कि डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव इस समय उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट के अध्यक्ष और सेंट्रल ज़ोन के उपाध्यक्ष भी है। डॉ मनोज दिव्यांग क्रिकेट के साथ हीमोफीलिया एवं मानसिक विकलांगता हेतु समर्पित भाव से कार्य करते हैं। डॉ मनोज उत्तर प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी है तथा महज़ 54 वर्ष के उम्र मे 31 पुस्तकें लिख चुके हैं जो कि चिकित्सा के क्षेत्र में एक विश्व कीर्तिमान है।

इसे भी पढ़ें: देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आईएसओ जरूरी

डॉ मनोज की इस उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती संघ, उत्तर प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट संघ के साथ इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन बनारस शाखा, प्रदेश एवं देश के प्रख्यात चिकित्सक लोगों ने अपनी शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू ने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है और हमारे पहलवान आने वाले ओलम्पिक खेल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय चुनाव और चाचा की चिन्ता

Spread the news