Vinesh Phogat baby news: रेसलिंग मैट पर भारत का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन और हरियाणा के जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट अब अपने जीवन के सबसे खूबसूरत पड़ाव में पहुंच गई हैं। उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया है। परिवार और खेल जगत में इस खबर से खुशी की लहर दौड़ गई है।
ऑपरेशन से हुई डिलीवरी, मां-बेटा दोनों स्वस्थ
विनेश के ससुर राजपाल राठी ने जानकारी दी कि डिलीवरी सिजेरियन (ऑपरेशन) से हुई और मां-बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह खुशखबरी मिलने के बाद फोगाट और राठी परिवार में उत्सव जैसा माहौल है।
पति सोमवीर संग शेयर की थी खुशखबरी
गौरतलब है कि विनेश ने 6 मार्च, 2025 को इंस्टाग्राम पर अपने पति सोमवीर राठी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए मां बनने की जानकारी दी थी। तस्वीर में दोनों बेहद खुश नजर आए थे और फैंस ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दी थीं।
इसे भी पढ़ें: बीजेपी नेता विजय सिंह विद्यार्थी को उम्रकैद
पहलवान से प्रेम, फिर शादी और अब पेरेंटहुड
विनेश और सोमवीर की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात 2011 में रेलवे की नौकरी के दौरान हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और फिर सोमवीर ने 2018 में एयरपोर्ट पर विनेश को प्रपोज किया। इसी साल 14 दिसंबर 2018 को दोनों ने शादी कर ली।
8 फेरे लेकर रचा था इतिहास
इनकी शादी एक खास वजह से भी चर्चा में रही थी। परंपरागत 7 फेरों के बजाय इन्होंने 8वां फेरा भी लिया था, जो कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ’ अभियान को समर्पित था। इस सामाजिक संदेश के चलते इनकी शादी उस समय खूब सुर्खियों में रही। विनेश फोगाट ना सिर्फ पहलवानी में भारत का गौरव हैं, बल्कि अब एक मां के रूप में भी उनकी नई जिम्मेदारियां शुरू हो गई हैं।
इसे भी पढ़ें: बृजभूषण शरण सिंह का सपा प्रमुख पर बड़ा बयान