UP Chief Minister Record: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इतिहास रच दिया है। अब वे राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन चुके हैं। उन्होंने स्वतंत्र भारत के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए अब तक 8 साल 4 महीने और 10 दिन का सफल कार्यकाल पूरा कर लिया है। यह सिर्फ एक संख्या नहीं है, बल्कि राजनीतिक स्थिरता, सुशासन और विकास की लंबी यात्रा की कहानी है।
एक युग परिवर्तन की शुरुआत
जब 2017 में योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान संभाली थी, तब राज्य कई सामाजिक और प्रशासनिक चुनौतियों से जूझ रहा था। लेकिन बीते साढ़े आठ वर्षों में, उन्होंने अपनी कार्यशैली और स्पष्ट नीतियों से यूपी की तस्वीर बदल दी। उनके शासन में कानून-व्यवस्था में सुधार, अपराध पर नकेल और सत्ता में पारदर्शिता जैसी बातों ने आम जनता का भरोसा जीता। मुख्यमंत्री योगी अब “निर्णायक नेतृत्व” का पर्याय बन चुके हैं।
विकास की रफ्तार, एक्सप्रेसवे से एम्स तक
योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में कई बड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पूरे हुए हैं।
पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे
गोरखपुर एम्स की स्थापना
नोएडा में फिल्म सिटी प्रोजेक्ट
इंवेस्टर्स समिट और रोजगार मेले के जरिए प्रदेश में निवेश को बढ़ावा
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, मुफ्त राशन योजना, कन्या सुमंगला, मिशन शक्ति जैसी योजनाओं ने गरीबों, महिलाओं और किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया।
जनता का भरोसा, राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम
योगी आदित्यनाथ सिर्फ एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि अब तक के अपने कार्यकाल में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को ज़मीन पर उतारने वाले नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश को राष्ट्र निर्माण का सशक्त स्तंभ बनाने की दिशा में कई पहल की हैं।
इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा समेत तीन आतंकी ढेर
अब तक के मुख्यमंत्री, जिन्होंने लंबे कार्यकाल दिए
मुख्यमंत्री का नाम कार्यकाल
योगी आदित्यनाथ- 8 वर्ष 4 माह 10 दिन (अब तक)
पं. गोविंद बल्लभ पंत- 8 वर्ष 127 दिन
मायावती- 7 वर्ष 127 दिन
मुलायम सिंह यादव- 6 वर्ष 274 दिन
संपूर्णानंद- 5 वर्ष 345 दिन
अखिलेश यादव- 5 वर्ष 4 दिन
नारायण दत्त तिवारी- 3 वर्ष 314 दिन
इसे भी पढ़ें: बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा मजबूर पिता, पुलिस नहीं दर्ज कर रही FIR