Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला सिपाही ने अपने ही विभाग के एक पुरुष सिपाही पर रेप और अश्लील वीडियो-फोटो बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना डायल-112 में कार्यरत महिला सिपाही के साथ हुई, और आरोपी भी उसी यूनिट में उसका सहकर्मी है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है।

ड्यूटी बदलते समय छेड़छाड़ और फिर घर में घुसकर वारदात

पीड़ित महिला सिपाही ने बताया कि विकास यादव नाम का यह सिपाही, जो डायल-112 में ही उसके साथ काम करता है, अक्सर ड्यूटी बदलते समय उस पर अश्लील टिप्पणियां करता था और गलत नीयत से छूता था। महिला सिपाही ने एसपी को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह डे शिफ्ट में ड्यूटी करती है, जबकि विकास नाइट शिफ्ट में होता है।

शिकायत के अनुसार, हाल ही में विकास उसके भदोही जिले के अकबरपुर स्थित घर पहुंच गया और वहां उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं, उसने इस दौरान महिला सिपाही के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो वह इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसे जान से मार देगा।

इसे भी पढ़ें: लात खाने के बाद भी भारत ने क्यों नहीं छोड़ी शंघाई की सदस्यता?

पीड़िता 7 महीने की गर्भवती, पुलिस जांच में जुटी

सबसे दर्दनाक बात यह है कि पीड़ित महिला सिपाही ने अपनी तहरीर में बताया है कि वह सात महीने की गर्भवती है। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। अकबरपुर पुलिस ने इस पूरे मामले पर बयान जारी करते हुए कहा है कि पीड़ित महिला सिपाही की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस गंभीर प्रकरण की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। इस घटना ने पुलिस महकमे के भीतर ही सुरक्षा और भरोसे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 15 PCS अधिकारियों के तबादले

Spread the news