Ghazipur News: हादसों से मिले दर्द काफी गहरे होते हैं, जिन्हे भरने में वर्षों लग जाते हैं। नेपाल के पोखरा में हुए विमान क्रैश (Pokhara plane crash) में उसमें सवार लगभग सभी लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 5 भारतीय बताए जा रहे हैं, जिनमें 4 गाजीपुर के हैं। इस हादसे ने किसी का पति छीना है तो किसी का बेटा छीन लिया है। वहीं कुछ मासूम भी है, जिनके सिर से पिता का छाया भी छिन गया है। विमान क्रैश में मारे गए गाजीपुर के चार दोस्तों में शामिल अभिषेक के परिवार की बड़ी दर्द भरी कहानी है। उसकी मौत की सूचना से गाजीपुर के धरवा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मातम के इस सन्नाटे को अभिषेक की मां की चीखे चीर रही हैं। उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं पिता जड़ हो चुके हैं। नेपाल प्लेन क्रैश (Nepal plane crash) ने अभिषेक के परिवार को वह जख्म दिया है, जिसकी भरपाई होने में वक्त लगेगा। परिवार के लिए यह दर्द भूल पाना काफी मुश्किल है। परिजनों के मुताबिक अभिषेक 12 जनवरी को नेपाल जाने के लिए निकला था। दोस्तों के साथ वह नेपाल घूमने निकला था। किसी को यह अंदेशा नहीं था कि अभिषेक अब लौटकर नहीं आएगा।

इसे भी पढ़ें: खराब निकला चाइनीज कंस्ट्रक्शन, निगल गया 72 यात्रियों की जान

अभिषेक के पिता चंद्रमा मौर्य हिम्मत जुटाकर बताते हैं कि घर में वही एक कमाने वा था। उसी की बदौलत बेटी की शादी का तैयारी कर रहा था, लेकिन अब बेटी की शादी कैसे होगी यह सोचकर भी डर लग रहा है। पिता चंद्रमा मौर्य के मुताबिक, अभिषेक काफी होनहार लड़का था। उसकी पढ़ाई के लिए बैंक से कर्ज लिया हुआ था। वह जन सेवा केंद्र चलाता था, जिससे घर का खर्च चलता था और कर्ज भी चुकाया जा रहा था। नेपाल जाने पर उसकी मां ने अभिषेक के दोस्तों से बात की थी। पता चला वह दो-तीन दिनों में वापस आ जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Shahnawaz Hussain के खिलाफ दुष्कर्म मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश

Spread the news