Venezuela: एक दौर था जब महिलाओं की सुंदरता का हर कोई कायल होता था। समय के साथ आज माहौल ऐसा बन गया है कि पुरुषों में भी सुंदर दिखने की होड़ लग गई है। शायद यही वजह है कि समलैंगिकता पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। दुनिया के 25 देश ऐसे हैं जहाँ के पुरुष बहुत सुन्दर माने जाते हैं। संसार भर में पहले केवल महिलाओं में सुन्दर दिखने की होड़ रहती थी। इसके चलते सौन्दर्य प्रशाधन सामग्री उद्योग महिलाओं के कारण पनपता था।

अधिकांश उत्पाद महिलाओं की सुन्दरता बढ़ाने के नाम पर ही बनाये जाते थे। पर अब पुरुषों में यह प्रतिस्पर्धा इतनी प्रचण्ड हो गयी है कि वर्ष 2022 में पुरुष प्रशाधन सामग्री उद्योग 796 करोड़ डॉलर के पार पहुँच गया है। संसार में इस समय वेनेजुएला देश के पुरुष सबसे सुन्दर होते हैं। संसार के बाजार को विभिन्न उत्पादक कम्पनियां दिशा देती हैं। पिछले कुछ दशक से पुरुषों में सौन्दर्य बोध को तीव्रता से जगाने का काम तीव्र हो गया है।

ताजा सर्वेक्षणों में पुरुषों के सौन्दर्य की श्रेणी निधारित की गयी है। इसके अनुसार 25 देशों के पुरुष अपने सौन्दर्य बोध को लेकर बहुत व्यग्र रहते हैं। पुरुषों की सौन्दर्य प्रतियोगिता पहली बार 1993 में आयोजित की गयी थी। अब यह प्रतियोगिता हर वर्ष हो रही है। पुरुषों के सौन्दर्य के मानक तय किये जा चुके हैं। इन मानकों में सुन्दरता के साथ ही ग्रुमिंग, स्टाइल, अच्छे विचार, स्वास्थ्य, वाणी, आत्म विश्वास और सौष्ठव को शामिल किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: आ लौट चलें

25 देशों में जिन देशों के नाम शामिल हैं उनमें वेनेजुएला, दक्षिण कोरिया, अंगोला, सोमालिया, चेक गणराज्य, वियतनाम, भारत, पाकिस्तान, लेबनान, नार्वे, चीन, दक्षिण अफ्रीका, डेनमार्क, कनाडा, ब्रिटेन, सऊदी अरब, जर्मनी, जापान, अमेरिका, तुर्की, इटली, ब्राजील शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सुन्दर दिखने की होड़ के कारण महिलाओं से अधिक पुरुष अपने भोजन और जीवन शैली को बदलने के लिए तत्पर रहते हैं।

इसे भी पढ़ें: सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई से मांगी माफी

Spread the news