Poor Lady: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण पर की गई टिप्पणी से सियासी हलचल मच गई है। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद गांधी परिवार ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। सोनिया गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, बेचारी महिला अंत तक थक चुकी थीं, मुश्किल से बोल पा रही थीं। वहीं, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को उबाऊ करार दिया।

बीजेपी ने गांधी परिवार की इस टिप्पणी पर कड़ा विरोध जताया और इसे आदिवासी महिला राष्ट्रपति का अपमान बताया। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि यह टिप्पणी न सिर्फ राष्ट्रपति मुर्मू का अपमान है, बल्कि यह हर भारतीय और हर आदिवासी का अपमान है। उन्होंने इसे कांग्रेस की घटिया राजनीति और चरित्र का प्रतीक बताया।

इसके अलावा, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण को सरकार की पब्लिसिटी के तौर पर आलोचना की। उनका कहना था कि यह भाषण देश की समस्याओं का समाधान पेश करने में असफल रहा और एक निराशाजनक दस्तावेज बन कर रह गया।

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी से सीखा जा सकता है प्रसन्नता का आधार

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा, “राष्ट्रपति मुर्मू कभी भी ‘बेचारी’ नहीं हो सकतीं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर कोई बेचारा है, तो वह राहुल गांधी हैं, जिनकी बार-बार राजनीति में वापसी की कोशिश की जाती है, लेकिन वे कभी सफल नहीं हो पाते। इस विवाद ने राजनीतिक मैदान में नई जंग छेड़ दी है, और अब सभी पार्टियां इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें: पूनम पांडे ने महाकुंभ में किया पवित्र स्नान

Spread the news