नई दिल्ली: दिल्ली में भारतीय संस्कृति और इसके विभिन्न आयामों पर एक रोचक और ज्ञानवर्धक चर्चा होने जा रही है। प्रख्यात विद्वान और संस्कृति मर्मज्ञ आचार्य संजय तिवारी 4 अक्टूबर को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में अपना विशेष वक्तव्य देंगे।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम की संयोजक सुरभि सप्रू ने बताया कि आचार्य तिवारी भारतीय वैदिक दर्शन, अध्यात्म और सामाजिक संस्कारों के गहरे जानकार हैं। वे भारत संस्कृति न्यास के संस्थापक और लोकप्रिय पत्रिका संस्कृति पर्व के संपादक भी हैं।

इस कार्यक्रम का एक खास आकर्षण संस्कृति पर्व पत्रिका के एक विशेष अंक ऑपरेशन सिंदूर का लोकार्पण भी होगा। यह अंक हाल ही में पहलगाम में हुई घटना के बाद प्रकाशित किया गया है। इसका लोकार्पण श्रीनगर से ऑनलाइन जुड़े कश्मीरी पंडितों और विद्वानों की मौजूदगी में किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: दिवाली पर AI से बनवाएं शानदार फोटोज, Google के Nano Banana ट्रेंड ने मचाई धूम
आचार्य तिवारी अपने व्याख्यान में भारतीय संस्कृति की विविधता, उसके दर्शन और कला पर चर्चा करेंगे। साथ ही, वे भारतीय संस्कृति में कश्मीर की केंद्रीय और आध्यात्मिक भूमिका पर भी प्रमुखता से बात करेंगे।
यह कार्यक्रम उन सभी के लिए एक शानदार मौका है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत, अध्यात्म और कश्मीर के इतिहास में गहरी रुचि रखते हैं और आचार्य तिवारी के विचारों से सीधे लाभ लेना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: Poetry: हम सब परिवार एक