Ye Gotedar Lehenga: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री (Bhojpuri Music Industry) में इस फेस्टिव सीजन में गाना लहँगे की धूम दिखाई दे रही है। यही वजह है अब तक इस सब्जेक्ट पर अब तक रिलीज सभी गाने खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें एक गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ (ye gotedar lehenga) 12 अक्टूबर को रिलीज हुआ है और एक ही दिन में इस गाने को 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ (ye gotedar lehenga) प्रसिद्ध म्यूजिक चैनल सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हुई है। इस गाने को लोकप्रिय सिंगर शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने लोकगायक नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) के साथ मिलकर गया है।

इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ (ye gotedar lehenga) बेहद खूबसूरत है, जो भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। सारेगामा हम भोजपुरी अपनी सोच और विजन के अनुसार भोजपुरी संगीत का एक मनोरम कारवां बना रही है, जिसमें भोजपुरी के श्रोताओं का उत्साहजनक सहयोग भी मिल रहा है। यही वजह है कि हमारे चैनल से रिलीज गानों को हर वर्ग और समुदाय के लोग न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि हमें और भी अच्छे गानों के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी सभी प्रतिभाशाली कलाकारों का सम्मान करती है और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करती है।

Ye Gotedar Lehenga

आपको बता दें कि गाना ‘ये गोटेदार लहँगा’ (ye gotedar lehenga) बॉलीवुड गाने के इन्फ़लुएंस में बनी है, लेकिन प्रस्तुति भोजपुरी अंदाज में है। गाने का डांस वीडियो भी बेहद आकर्षक बना है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। गाने के म्यूजिक वीडियो में शिल्पी राघवानी ने खूब धमाल मचाया है। म्यूजिक आर्या शर्मा का है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी का है। निर्देशक बिभानशु तिवारी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं और एडिटर आनंद कुमार हैं। कोरियोग्राफी विक्रम राजपूत और डीओपी महेश वेंकट हैं।

इसे भी पढ़ें: अक्षरा सिंह को एक साथ मिली तीन फिल्में

इसे भी पढ़ें: संजना पांडेय ने भोजपुरी इंडस्ट्री में मनवाया लोहा

इसे भी पढ़ें: रिलीज हुआ फिल्म ‘हमार स्वाभिमान’ का ट्रेलर

Spread the news