बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मरका घाट से फतेहपुर की तरफ जा रही नाव यमुना नदी में संतुलन बिगड़ने से डूब गई। जानकारी के मुताबिक नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे। बताया जा रहा है इसमें बच्चों समेत 20 से 25 महिलाएं भी थीं। गोताखारों की तरफ से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक चार लोगों के शव बरामद हो चुके थे, जबिक आठ लोग तैर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

जानकारी के अनुसार गोताखोर ग्रामीणों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी तक 4 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं मरने वालों की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल घटनास्थल पहुंच गए हैं। पुलिस फोर्स और प्रशासनिक अफसर भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों के मुतिबक नाव में सवार समगरा गांव निवासी गया प्रसाद निषाद जो तैर कर अपनी जान बचाने में सफल रहे, उन्होंने बताया कि नाव में करीब 50 लोग सवार थे। जिसमें 22 महिलाएं व बच्चे शामिल हैं। तेज हवा से उठी लहर के लहर के चलते नाव असंतुलित हो गई। नाविक संतुलन बनाने में नाकाम रहे, जिसकी वजह से नाव यमुना नदी में डूब गई। बताया जा रहा है कि नाव में सवार अधिकतर वह महिलाएं रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके जा रही थीं।

इसे भी पढ़ें: बिल्डर के घर मिला नोटों का पहाड़

इस हादसे की सूचना होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांदा जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने जिलाधिकारी, डीआईजी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड की वायरल कर दी न्यूड तस्वीर

Spread the news