Write a Report On Road Accident: छुट्टा जानवर गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। फसलों के नुकसान के चलते जहां किसान परेशान हैं, वहीं छुट्टा जानवरों के चलते सड़क हादसे (Write a Report On Road Accident) भी काफी बढ़ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (OSD) मोतीलाल सिंह (Motilal Singh) की सड़क दुर्घटना (Write a Report On Road Accident) में मौत हो गई है। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सड़क हादसे में OSD मोतीलाल सिंह (Motilal Singh) के निधन पर सीएम योगी ने दुख व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि ये हादसा छुट्टा जानवरों को बचाने के चक्कर में हुआ।

जानकारी के अनुसार गोरखपुर स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में तैनात पूर्व पीसीएस अधिकारी मोतीलाल सिंह (Motilal Singh) गुरुवार देर रात गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे तभी खजौला के पास ये दुर्घटना (Write a Report On Road Accident) हुआ। इस दुर्घटना में उनकी पत्नी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी ने OSD मोतीलाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ ने सड़क हादसे में OSD मोतीलाल सिंह की मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि योगी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के मोतीलाल सिंह के सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

इसे भी पढ़ें: Sonali Phogat की मौत हत्या थी, पीए सुधीर पर दुष्कर्म का आरोप

उधर बस्ती पुलिस ने भी मोती लाल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि यह हादसा जिले के मुंडेरवा क्षेत्र में हाईवे पर हुआ है। यह दुर्घटना उनकी कार के सामने छुट्टा जानवर के आने के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि मोतीलाल सिंह (Motilal Singh) गुरुवार देर रात स्कार्पियो कार से पत्नी के साथ लखनऊ जा रहे थे। मुंडेरवा के पास पहुंचे थे तभी हाईवे पर उनकी गाड़ी छुट्टा जानवर आ गया। इसी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना की शिकार हो गई। इस दुर्घटना में सीएम योगी के OSD मोती लाल सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनकी पत्नी और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें: इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर महिला को बनाया हवस का शिकार

Spread the news