बदायूं: यूपी के बदायूं में सोशल मीडिया से जुड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी के सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बदायूँ के इस्लामनगर थाना क्षेत्र इलाके के ग्राम उदयपुर के रहने वाले ओमवीर (32 वर्ष) ने बीती देर रात आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक की पत्नी अपने बहन बहनोई के साथ चंडीगढ़ में रहती है। और सोशल मीडिया पर अपनी रील बना कर अपडेट करती रहती है। गांव के लोग ओमवीर की पत्नी द्वारा नई रील सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर उसे दिखाया करते थे। जिसे देख कर वो अपने आप को शर्मसार महसूस करता था। इसके चलते वह शराब का आदी भी हो गया था।

जानकारी के मुताबिक मृतक ओमवीर अपनी पत्नी के साथ चंडीगढ़ में रह कर बेलदारी का काम किया करता था। चंडीगढ़ में ही मृतक का साढू भी अपनी की पत्नी के साथ रहा करता था। लगभग 6 माह पूर्व ओमवीर चंडीगढ़ से वापस अपने गांव लौट आया, उसने पत्नी को भी यहां बुलाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन वह उसके पास नहीं आई और अपने बहन बहनोई के ही साथ रहती रही। बताया यह भी जाता है कि ओमवीर उस समय और दुखी हो जाता था जब पत्नी सोशल मीडिया पर रील बनाकर अपलोड कर देती थी। इसके बाद लोग उस पर तरह तरह के कमेंट किया करते थे। इस वजह से वह अत्यधिक शराब का सेवन भी करने लगा। कल रात उसने काफी शराब पी और रात में किसी समय आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें: दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म

मृतक के भाई ओमकार के मुताबिक उसका भाई अपनी पत्नी को अपने पास बुलाना चाहता था, दो बार बुलाने भी गया। लेकिन पत्नी ने गांव आने से मना कर दिया। वह अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला करती है, जिसे देखकर यह रोया करता था उसी गम में उसने शराब का सेवन भी शुरू कर दिया। इसी के चलते शराब के नशे में उसने आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें: तीन तलाक देकर किया दुष्कर्म

Spread the news