Viral Video: सांपों कई किस्म पाए जाते हैं। इसमें दो मुंहे और उड़ने वालों के बारे में जानने की हर किसी की इच्छा होती है। इसी तरह इच्छा धारी नाग-नागिन के ढेरों किस्से हम लोगों के सामने पसरे पड़े हैं। सांपों के बारे में जानने को लोग कितने उत्सुक रहते हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई फिल्में सांपों पर बन चुकी है। वहीं सोशल मीडिया पर भी सांपों के तमाम वीडियो छाए हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर इन दिनों दो मुंहे सांप का भयानक वीडियो वायरल हो रहा है। जो कमजोर दिल वालों के देखने लायक नहीं है।

दो मुंहे वाले सांपों के इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इस वीडियो में दो सिर वाले सांप ने एक साथ दो चूहों का शिकार करता है और देखते ही देखते उन्हें निगल जाता है। इस वीडियो को सोशल साइट इंस्टाग्राम पर Brian Barczyk के अकाउंट से शेयर किया गया है। बता दें इस सोशल अकाउंट से जानवरों के अक्सर वीडियो शूट कर साझा किया जाता है। सांप के इस खौफनाक दृश्य को देखकर हर कोई हैरान है। लोगों को यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि एक साथ दो चूहों का शिकार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Viral Video: वरमाला के दौरान स्टेज पर सो गया दूल्हा

बता दें कि सांपों की प्रजातियों के हिसाब से उनकी खूबियां भी होती हैं। कुछ ऐसे भी सांप हैं, जिनकी चोटियां भी होती है। तो कुछ हवा में उड़ने की खूबी रखते हैं। वहीं कुछ इतने जहरीले भी होते हैं कि उनके काटने पर इलाज कराने तक का भी मौका नहीं मिलता। तो वहीं कुछ प्रजातियों ऐसी भी है, जिनमें जहर बिल्कुल ही नहीं पाया जाता। कुछ ऐसे भी सांप होते हैं जो मेढक आदि का शिकार खुद ही हो जाते हैं। वहीं अजगर के खौफनाक हरकत से हर कोई वाकिब है।

इसे भी पढ़ें: Viral: इस लड़की के हैं 2 प्राइवेट पार्ट

Spread the news