जकार्ता: प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे (Mahinda Rajapaksa resigns) के बाद श्रीलंका में हालात बेकाबू हो चुके हैं। इस्तीफे के बाद भड़की हिंसा के दौरान सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद ने पहले प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार निट्टंबुवा शहर के बाहर प्रदर्शनकारियों ने सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों से घिरता देख अमरकीर्ति अथुकोरला ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि दो लोगों को गोलियां लगी, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। वहीं गोलीबारी के बाद सांसद अमरकीर्ति अथुकोरला पूरी तरह से भीड़ से घिर गए। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

ज्ञात हो कि सोमवार को श्रीलंका में प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे के अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद ही देश में हिंसा शुरू हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को निशाना बनाते हुए एक-एक कर नेताओं और सांसदों के घर जला रहे हैं। हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है और 150 से अधिक लोग घायल हैं।

Violence in Sri Lanka

खबरों के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो के मोरातुवा इलाके में मेयर समन लाल फर्नांडो के घर में भी आग लगा दी थी। समन लाल फर्नांडो को महिंद्रा राजपक्षे का समर्थक माना जाता है। उग्र भीड़ ने श्रीलंकाई सांसद अरुंडिका फर्नांडो के कोच्चिकड़े स्थित घर में भी आग लगा दी है। प्रदर्शनकारियों की भीड़ अब सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा रही है। इसके अलावा भीड़ ने हंबनटोटा में डीआर राजपक्षे के स्मारक को भी गिरा दिया है। पुलिस ने अनुसार कुरुनेगला शहर में महिंद्रा राजपक्षे व उनके एक और वफादार जॉनस्टन फर्नांडो के दफ्तर और घर में भी आगजनी की गई है। इस आगजनी में करीब दर्जनभर गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें: दाऊद के गुर्गों के खिलाफ एनआईए की बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि इस समय श्रीलंका आजादी के बाद से अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। आर्थिक तंगी के चलते देश में हाहाकार मचा हुआ है। हालात यह हैं कि लोग को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हो रही है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकार का खजाना खाली है। अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए पैसे नहीं है। पूरे देश में काम ठप्प पड़ गए हैं, लोगों में सरकार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।

इसे भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे पर हंगामा

Spread the news