सतबरवा/पलामू: झारखंड में इन दिनों महिला अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। पलामू के सतबरवा की बकोरिया पंचायत के भलुआही घाटी में हैवानियत की घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। छह दरिंदों ने एक 22 वर्षीय महिला को अगवा कर उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पांच मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीनगर भेजा है। गिरफ्तार दो आरोपियों के नाम बकोरिया के भोला राम और धर्मेंद्र राम बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता का ससुराल पाटन इलाके में हैं। महिला ससुराल वालों से नाराज हो पैदल ही लातेहार स्थित मायके निकली थी। ससुराल वालों ने महिला ढूंढ़ते हुए तुंबागड़ा के पास उसे पकड़ा लिया। लेकिन महिला ने ससुराल लौटने से इनकार कर दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसके पति को साथ जाने के लिए कहा। पीड़िता के पति ने साढू के भाई के भाई के साथ तीनों बाइक से जाने लगे।

इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा

रास्ते में मनचलों ने तीनों को बाइक के साथ दबोच लिया। इसके बाद दरिंदों ने महिला को अगवा कर भलुआही टोंगरी पर ले जाकर जहां सबने करीब चार घंटे तक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बाइक पर पीड़िता को दूसरी जगह ले जाने लगे। रास्ते में सधवाडीह में गाड़ी आते देख महिला ने शोर मचा दिया। इससे अनियंत्रित होकर आरोपियों की बाइक गाड़ी से टकरा गई। इसके बाद हल्ला सुन पहुंचे ग्रामीणों ने दो मनचलों को दबोच लिया और मनिका थाने को सौंप दिया। वहीं चार मनचले दूसरी बाइक पर थे। उन्होंने एक बाइक पर पीड़िता के पति को भी बैठा रखा था।

इसे भी पढ़ें: Ankita Bhandari Murder Case: रिजार्ट गिराने पर उठ रहे सवाल

Spread the news