Vastu Dosh: कपूर का प्रयोग लगभग सभी धर्मों में होता है। अधिकांश घरों में कपूर का इस्तेमाल किसी न किसी रूप में किया जाता है। कपूर का प्रयोग न सिर्फ पूजा-पाठ के लिए किया जाता है, बल्कि यह कई बीमारियों काफी कारगर भी है। यहां हम आपकों कपूर के ज्योतिष और वैज्ञानिक दोनों उपायों के बारे में बता रहे हैं।

वास्तुदोष को दूर करने हेतु घर में कपूर की दो गोली रखें। जैसे ही ये गल जाए तो फिर से दो गोलियां रख दें। इस तरह समय-समय पर कपूर घर में रखते रहें। ऐसा करने से वास्तुदोष खत्म हो जाएगा। यदि धन की कमी से गुजर रहे हैं, तो कुछ दिनों तक रात के समय चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं।

यदि घर की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही, तो कपूर को घी में भिगाएं और सुबह और शाम के समय इसे जलाएं। इसे जलाने से निकलने वाली अग्नि से घर के अंदर सकारात्मक उर्जा आती है।

इसे भी पढ़ें: कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपनाए ये उपाय

अगर किसी भी तरह की समस्या विवाह में आ रही है, तो 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकडे लें। इनमें चावल और हल्दी को मिला लें। जिसके बाद देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। सभी समस्याएं दूर होंगी। यदि घर को बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं, तो शनिवार को कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें।

पं. वेद प्रकाश तिवारी
ज्योतिष एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ
9919242815
नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध

इसे भी पढ़ें: पीपल के पत्ते का यह चमत्कारी उपाय आपने व्यापार को दें रफ्तार

Spread the news