रवींद्र प्रसाद मिश्र

Varun Gandhi: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत (Pilibhit) से बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ सकते हैं। ऐसे कयास इसलिए लगाए जाने लगे हैं, क्योंकि पिछले काफी समय से अपनी ही सरकार के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे हैं। अपने बयानों को लेकर वरुण गांधी भले ही सुर्खियों में आ जाते हैं, लेकिन बीजेपी न उन्हें भाव दे रही है और न उनके बयानों पर कोई टिप्पणी ही कर रही है। ऐसे में वरुण गांधी के दर्द को समझा जा सकता है। यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब वरुण गांधी पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए अपना अलग रास्ता चुनने के तैयार नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि वरुण गांधी काफी समय से पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देते रहते हैं। उनके इन बयानों से बीजेपी को लेकर उनकी नाराजगी साफ देखने को मिली है। ऐसे में बीजेपी के के अंदर वरुण गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर खतरा नजर आने लगा है। सियासी जानकारों की मानें तो वरुण गांधी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी से अलग होकर राजनीति करने की तैयारी में हैं। वहीं वरुण गांधी अगर बीजेपी से अलग होते हैं, तो उत्तर प्रदेश में उनके लिए क्या सियासी विकल्प बन सकते हैं, कौन दल उन्हें अपना सकते हैं, इन्हीं सब सवालों पर लोगों की राय इस प्रकार हैं।

कांग्रेस में हो सकते हैं शामिल

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो वरण गांधी अगर बीजेपी छोड़ते हैं तो वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस मत में अधिकत्तर लोगों की राय भिन्न है। एक तरफ जहां कुछ लोग उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अधिकत्तर लोगों का तक है कि वरुण गांधी कांग्रेस में कभी भी नहीं जाएंगे। इन लोगों का तक है कि कांग्रेस से अलग होने के बाद वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी कई बार कांग्रेस के करीब आने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन कांग्रेस की तरफ से उन्हें अपनाने का संकेत नहीं मिला।

इतना ही नहीं वरुण गांधी की शादी के समय सोनिया गांधी को व्यक्तिगत तोर पर निमंत्रण दया गया था, बावजूद इसके न तो सोनिया गांधी शादी में शामिल हुई और न ही परिवार का कोई सदस्य उपस्थित हुआ। हालांकि वक्त के हिसाब से हालात काफी बदल चुके हैं। आज वरूण गांधी और कांग्रेस दोनों के एक साथ आने की जरूरत महसूस हो रही है। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीजेपी में उत्तर प्रदेश में वरुण गांधी का राजनीतिक भविष्य जहां खतरे में नजर आ रहा है, वहीं कांग्रेस के वजूद पर भी संकट के बादल मंडराते नजर आ रही हैं। ऐसे में वरण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की संभावना काफी बढ़ गई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार वरुण गांधी के संपर्क में बनी हुई हैं। वरुण गांधी को पार्टी में शामिल करने की जिम्मेदारी कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को सौंपी है।

इसे भी पढ़ें: गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के साथ काशी में नये युग की हुई शुरुआत

फिलहाल वरुण गांधी की तरफ से अभी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वरुण गांधी अगर कांग्रेस में जाने के इच्छुक होते तो वह राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए वह इसमें शामिल हो सकते थे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल होने के लिए अभी सही समय का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सफलता के लिए जरूरी है स्वतंत्र सोच, रचनात्मक सोच और मन का प्रबंधन

Spread the news