Varanasi: सरल, सहज और सादगी के प्रतिमूर्ति लक्ष्मण आचार्य को देख नहीं लगा कि वह सिक्किम राज्य के राज्यपाल है। राज्यपाल जैसे पद को सुशोभित करने वाले लक्ष्मण आचार्य ने जब बाबतपुर एयरपोर्ट पर कदम रखा और विभिन्न मार्गों से होते हुए रामनगर पहुंचे तो उनके चेहरे पर वहीं सरलता, सहजता और सादगी का भाव नजर आया। सबका अभिवादन ऐसे कर रहे थे, जैसे वह राज्यपाल नहीं, काशी के एक सामान्य नागरिक हों। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य के प्रथम काशी आगमन पर समूची नगरी ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी। उत्साहित कार्यकर्ताओं और जनता-जनार्दन ने भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगाए।

दोपहर करीब साढ़े 12.30 बजे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य वायुयान से बाबतपुर हवाई अड्डे पर पहुंचे। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। किसी ने पुष्प गुच्छ भेंट किया, तो किसी ने माल्यार्पण किया। किसी ने अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर अपने पूर्व नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक आचार्य का भव्य स्वागत किया। उत्साही पार्टीजन अपने मार्गदर्शक और अभिभावक को अपने बीच पाकर फुले न समाए। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता नवरतन राठी ने बताया कि सरल, सहज एवं मृदुभाषी श्री आचार्य प्रारंभ से ही कार्यकर्ताओ के बीच अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं। यह आज भी प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दिया, जब उन्होंने अपने पूरे यात्रा मार्ग में बाबतपुर से लेकर रामनगर तक बनाए गये सभी 15 स्वागत प्वाइंटों पर सुरक्षा घेरे की परवाह न करते हुए गाड़ी से उतरे और एक-एक कार्यकर्ता का अभिवादन स्वीकार किया। रामनगर में उमड़े जनसैलाब ने अपने लोकप्रिय अभिभावक का जोरदार स्वागत किया। कई बुजुर्गों के मुंह से निकला-‘ऐसी सादगी तो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री में देखने को मिलती थी।’

Varanasi

जगह जगह हुआ स्वागत

एयरपोर्ट के बाहर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओ ने ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इसी क्रम मंि मां चन्द्रिका मंदिर पर जिला महामंत्री डॉ जयप्रकाश दूबे, प्रवीण सिंह गौतम एवं रामविलास पटेल के नेतृत्व रोहनिया विधान सभा एवं सेवापुरी विधानसभा, गोकुल धाम पर जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, महामंत्री संजय सोनकर एवं गौरव सिंह के नेतृत्व में शिवपुर एवं अजगरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: झूठ बोलना राहुल गांधी का संस्कार

इसी क्रम में वाराणसी महानगर के संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल पर पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी एवं महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी के नेतृत्व में उत्तरी विधानसभा एवं पिछड़ा मोर्चा, कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर अशोक कुमार एडवोकेट एवं शंशाक शेखर त्रिपाठी के नेतृत्व में उत्तरी विधानसभा एवं जिला एवं महानगर के अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इसी क्रम में मिंट हाउस स्थित स्वामी विवेकानंद प्रतिमा पर प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में उत्तरी विधानसभा एवं महिला मोर्चा, मलदहिया स्थित पटेल प्रतिमा पर शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, नवीन कपूर एवं आत्मा विश्वेश्वर के नेतृत्व में दक्षिणी विधानसभा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के बीच महामहिम राज्यपाल का स्वागत किया। इसी क्रम में शायरी माता मंदिर कमच्छा पर महानगर मंत्री किशन कन्नौजिया एवं विनोद भारद्वाज के नेतृत्व में कैंट विधानसभा, मालवीय प्रतिमा, बीएचयू पर सुरेंद्र प्रताप सिंह, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा, रिंटू सिंह के नेतृत्व में रोहनिया विधानसभा एवं कैंट विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पुष्प पर वर्षा कर स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: देश के 32 जिलों में तेजी से फैला वायरस

Spread the news