Vaishno Devi Temple: नए साल पर लोगों में उत्साह और उमंग अपनी चरम सीमा पर होती है, इसी के चलते अक्सर बड़ी दुर्घटनाएं भी हो जाती हैं। जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) से नाए वर्ष पर बुरी खबर आ रही है। यहां वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) में भगदड़ मचने से 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। भगदड़ मचने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों के मुताबिक श्रद्धालुओं की काफी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई थी। यह घटना वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi Temple) के त्रिकुटा पर्वत (Trikuta Hills) पर स्थित मंदिर के गर्भगृह के बाहर हुई है।

जानकारी के मुताबिक नए वर्ष में बड़ी संख्या में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इसी बीच भगदड़ मच गई, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि भगदड़ की वजह क्या थी? मौके पर प्रशासनिक और श्राइन बोर्ड के अधिकारी मौजूद हैं। सूत्रों के अनुसार इस भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई है, उनकी पहचान और अन्य कानूनी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए शवों को अस्पताल भेजा गया है। घायलों को माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल (Mata Vaishno Devi Hospital) सहित अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं कई घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

जम्मू कश्मीर के कटरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी के (Block Medical Officer) डॉ. गोपाल दत्त के मुताबिक इस भगदड़ में अब तक 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू कश्मीर के लोग शामिल हैं। उधर यात्रा को अभी स्थगित कर दिया गया है। पीएमओ की तरफ से ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि भगदड़ में जान गंवाने वाले हर श्रद्धालुओं के परिजनों को PMNRF की तरफ से 2 लाख रुपए और घायलों 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: भारतीय दृष्टि से लिखा जाए भारत का इतिहास

भगदड़ की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि माता वैष्णों देवी भवन में भगदड़ में भगदड़ की वजह से लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। इस घटना में घायल शीघ्र स्वस्थ हों। प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा, मंत्री जितेंद्र सिंह और नित्यानंद राय से बात कर स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। इस बारे में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि माता वैष्णों में मची भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) व्यक्तिगत तौर पर निगरानी कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय से जानकारी दी गई है कि भगदड़ में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी। इसके अलावा सभा घायलों के इलाज का खर्च श्राइन बोर्ड उठाएगा। बताया गया है कि इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई है, उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आपस में बहस और धक्का मुक्की के चलते भगदड़ मची थी, जिससे इतना बड़ा हादसा हो गया।

इसे भी पढ़ें: इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया

Spread the news