UPTET Exam 2021: उत्तर प्रदेश सरकर भले ही अपनी लाख उपलब्धियां गिना ले, लेकिन भर्ती के मामले में सबसे फिसड्डी सरकार का तमगा सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम जाता दिख रहा है। सरकार मंच से नौकरी देने की बात कर रही है, जबकि तैयारी कर रहे छात्र भर्ती के मामले में सबसे नाकारा सरकार भाजपा को ही मान रहे हैं। तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को चुनावी वर्ष में काफी उम्मीदें थीं कि इस समय शायद भर्ती हो जाए, लेकिन सरकार की तैयारी ऐसी उम्मीदों पर पानी फेरती दिख रही है। उत्तर प्रदेश में आज होने वाली UP TET की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दी गई है।

यह परीक्षा दो पारियों में आयाजित होनी थी। इसकी पूरी तैयारी भी हो चुकी थी। परीक्षार्थी सेंट पर पहुंच चुके थे कि व्हाट्ऐप पर पेपर लीक होने की सूचना आ गई। इस परीक्षा में 21 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने वाले थे। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि अब यह परीक्षा एक महीने बाद नए सिरे से आयोजित कराई जाएगी। हालांकि पेपर लीक होने के मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

UPTET Exam Canceled

जानकारी के मुताबिक एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया है। खबर है कि व्हाट्सऐप ग्रुप में पेपर लीक किया गया था। पुलिस के अनुसार बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा में व्हाट्सऐप ग्रुप में पेपर वायरल हुआ था, जिसके चलते UP TET की परीक्षा रद्द कर दी गई। अब यह परीक्षा एक महीने बाद होगी। परीक्षार्थियों के लिए राहत वाली बात यह है कि इसके लिए उन्हें दोबारा फीस नहीं देनी होगी। बता दें कि परीक्षा दो पारियों में होने थी। पहली पारी सुबह 10 बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक थी। जबकि दूसरी पारी ढाई से शाम पांच बजे तक होनी थी। इस बार UP TET के लिए 21,62,287 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

इसे भी पढ़ें: शिक्षाविद डॉ. अर्चना तिवारी को नवदुर्गा सम्मान

Spread the news