बरेली: पुलिस (UPPolice) के प्रति आम जनता में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों का यह गुस्सा अकारण नहीं है, इसकी जिम्मेदार खुद पुलिस (UPPolice) ही है। बरेली के एसएसपी ऑफिस गेट पर सोमवार को कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। यहां एक महिला ने दरोगा की चप्पलों से पिटाई कर दी। एसएसपी दफ्तर के बाहर बहुत देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला ने (UPPolice) दरोगा पर शोषण करने का आरोप लगाया।

महिला के मुताबिक दरोगा मोहित चौधरी ने उसको झूठे मुकदमे में जेल भेजा था। एसएसपी ऑफिस में दरोगा को देख महिला ने अपना आपा खो दिया। इसके परिणामस्वरूप यह घटना घटी। घटना के बाद पुलिस उस महिला को थाने लेकर गई। महिला रुकसाना बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर की रहने वाली है।

UPPolice

घटना के बाद सीओ प्रथम स्वेता यादव और कोतवाल हिमांशु निगम पहुचे। उससे पहले थाने की महिला पुलिस उस महिला को महिला थाना ले गई। उससे पूछताछ जारी है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रही है। उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। डॉक्टर बुलाकर महिला की जांच कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में शाहरुख ने अंकिता को जिंदा जलाया

बरेली के एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। यह महिला थाना बहेड़ी क्षेत्र के फरीदपुर गांव की है। इतने अलग-अलग स्तर पर कई जगह प्रार्थना पत्र दिए हैं। सोमवार को महिला ने एसएसपी दफ्तर के बाहर दफ्तर के बाहर एक दरोगा पर हमला कर दिया। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त मालूम होती है। डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। महिला थाने में इसकी काउंसलिंग की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मानसिक स्थिति का पता लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर पांच साल से दुष्कर्म कर रहा दरोगा

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान से भगदड़ भारत के लिए बड़ी चुनौती

Spread the news