UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की तरफ से रविवार को 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व में घोषित की गई इस कार्यकारिणी में चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य सहित 14 लोगों को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश यादव समेत 62 नेताओं के नाम शामिल हैं। मजे की बात यह है कि इस लिस्ट में आजम खान के साथ रामचरितमानस पर विवादित बयान देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं।

समाजवादी पार्टी की 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव को राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। इस कार्यकारिणी में अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शिवपाल यादव को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य और आजम खान को भी राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: काले झंडे दिखाए जाने पर भड़के अखिलेश

इसके अलावा सुंदीप रंजन सेन को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और डॉ मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, दयाराम पाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव राय, रामबक्श वर्मा, अभिषेक मिश्रा, जावेद आब्दी, रमेश प्रजापति, पीएन चौहान, अकिल मुर्तजा, अखिलेश कटियार, रामआसरे विश्वकर्मा, तारकेश्वर मिश्रा, हाजी इरफान अंसारी, राजाराम पाल, त्रिभुवन दत्त, राममूर्ति वर्मा और वीरपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसी क्रम में जया बच्चन, रामगोविंद चौधरी, अबू आसिम आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव और जावेद अली खान को सद्स्य की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी पढ़ें: उपेक्षित नहीं प्राथमिकता वाली बीमारी मानने से पाएंगे पार

Spread the news