प्रकाश सिंह

गोंडा: 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सभी पार्टियों ने प्रचार प्रसार में काफी तेज कर दी है। नेताओं के जनसभा और प्रचार प्रसार का क्रम तेज हो गया है। इसी क्रम में आज परसपुर नगर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह शामिल हुए। उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं नमन वंदन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तो वहीं जनता के बीच छाए रहने वाले नेता अजय सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अजय सिंह आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में करनैलगंज विधानसभा 298 से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे हुए हैं। अजय सिंह बिना किसी पद के लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हटते। अजय सिंह का कहना है ​कि मैं राजनीति में अपने लिए नहीं बल्कि जनता के लिए आया हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में अगर मैं विधायक बनकर लौटा तो हमारे क्षेत्र का विकास होगा हमारे क्षेत्र की जनता खुशहाल रहेगी। इसी क्रम में आज कैसरगंज सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन करनैलगंज महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परसपुर में किया गया, जहां पर आए सांसद का वह अजय सिंह का वहां की मौजूद जनता ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी अजय सिंह को पूर्ण सहयोग मिलता नजर आ रहा है।

UP Elections

इस अवसर पर विद्या भूषण त्रिवेदी विधानसभा करनैलगंज, राजेश त्रिपाठी मंडल प्रभारी परसपुर, अकबाल बहादुर तिवारी मंडल प्रभारी सरयू, सूर्य प्रकाश सिंह मंडल अध्यक्ष परसपुर, कुंवर बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष सरयू, देवनाथ सविता मंडल अध्यक्ष गोपालगंज, पवन सिंह किसान मोर्चा मंडल परसपुर, राजेश जिला कार्यसमिति सदस्य, पिंकू प्रधान मिझौरा, पिंकू प्रधान पसका, गुड्डू सिंह मलाव प्रधान, सतीश मिश्रा प्रधान लोहाग पुर, धर्मेंद्र सिंह प्रधान कथनी, रिंकू शुक्ला प्रधान धमरैया, केडी पांडे क्षेत्र पंचायत सेमरी, गुड्डू तिवारी प्रधान बेलवा, राजेश गुप्ता प्रधान अनूपपुर, प्रधान बेलवानोहर, प्रधान सुभागपुर, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामनाथ, सुनील पांडे सुभागपुर, नंदकुमार पांडे पूर्व प्रधान सुभागपुर, कामता शुक्ला दुर्गोणवा, बबलू पांडे सुसंडा, विश्वनाथ पांडे प्रधान सुभागपुर, गुड्डू तिवारी प्रधान बेलवा, बबलू तिवारी पूर्व प्रधान अभईपुर आदि लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: व्यापारी के बेटे को पुलिस ने किया बरामद

Spread the news