लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव अब काफी करीब है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनावी मैदान में बाजी मारने के लिए सभी दल जुट गए हैं। विपक्षी पार्टियों में गठबंधन को लेकर गुणा गणित का खेल जारी है। सभी दल इस सर्वे में जुटे हैं कि किसको कितनी सीटें हासिल हो पाएंगी। जनता भी किस दल की सरकार बनेगी इसको लेकर कसमकस में है। ऐसे में टाइम्स नाऊ और पोल स्टार्ट की तरफ से कराए गए सर्वे में यूपी में एक बार फिर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। यह सर्वे 9000 लोगों की राय पर आधारित है।

सर्वे के अनुसार समाजवादी पार्टी की पिछली बार की अपेक्षा इस बार सीटें बढ़ेंगी, लेकिन वह इस बार भी सत्ता से दूर ही रहेगी। पश्चिमी यूपी और पूर्वांचल में सपा-भाजपा में कड़ी टक्कर रहेगी। भाजपा को भी पिछली बार की अपेक्षा कम सीटें मिलने के आसार है। अखिलेश यादव की कड़ी मेहनत के बावजूद भी भाजपा की विजय यात्रा रोक पाना मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि सपा को इस बार बड़ा फायदा होता नजर आ रहा है। वहीं कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी वाड्रा की कड़ी मेहनत के बावजूद भी पार्टी को कोई लाभ मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। यही हाल बसपा का भी है।

इसे भी पढ़ें: लोकार्पण की उपलब्धि पर चुनाव में उतरेगी भाजपा

सर्वे के अनुसार भाजपा को इस बार 239 से 245 सीटें मिलती दिख रही है। जो वर्ष 2017 की तुलना में काफी कम हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की सीटों में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। सर्वे के मुताबिक समाजवादी पार्टी 119 से 125 सीटें हासिल कर सकती है। बसपा को 28 से 32 सीटों पर सफलता मिलती नजर आ रही है। जबकि कांग्रेस को 5 से 8 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है। बता दें कि यूपी विधानासभा चुनाव 2022 में मार्च-अप्रैल में प्रस्तावित है। ऐसे में अभी आंकड़े घट-बढ़ सकते हैं। लेकिन सर्वे के मुताबिक भाजपा की भले ही सीटें घट रही हों पर सरकार बनाने में सफलता मिलती दिख रही है।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की शान है पूर्वांचल एक्सप्रेस वे

Spread the news