बुलंदशहर: यूपी में कांग्रेस की जमीन तैयार करने में जुटीं प्रियंका गांधी ने रविवार को बुलंदशहर से प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर उनसे अपनी राय बता रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम किसी पार्टी के साथ गठबंधन न करें। ऐसे में मैं आप लोगों को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और अकेले दम पर लड़ेंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी छोटीकाशी अनूपशहर में वेस्ट यूपी के 14 जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों को यूपी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की प्रतिज्ञा दिलाने पहुंची थीं। दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह महाविद्यालय में आयोजित लक्ष्य 2022 पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन में प्रियंका गांधी ने पार्टी नेताओं का जमकर हौसला बढ़ाया। कांग्रेस कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित दिखे, उन्होंने तालियों से प्रियंका गांधी का जमकर स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पुलिसिया जुल्म की दास्तान सुनाकर प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिला और गरीबों पर ज्यादती की घटनाएं बढ़ी हैं।

इसे भी पढ़ें: सपा, हर बात का हिसाब होगा

इस दौरान प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर की जनता कई वादे किए। गोरखपुर में किए गए अपने से वादे को दोहराते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो महिलाओं की सुरक्षा और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आजादी पर छिड़ी बहस पर कहा कि गांजी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल और बाबा साहब ने आजादी के लिए कुर्बानी दी, लेकिन भाजपा के लोगों को आजादी का अर्थ ही नहीं पता है। उन्होंने हाथरस की घटना को याद दिलाते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को इतनी भी आजादी नहीं मिली वह बेटी का अंतिम संस्कार तक कर सकें। उन्होंने कहा कि एक बार फिर करो या मरो नारे को साकार करने का समय आ गया है। प्रियंका ने मंहगाई को लेकर भाजपा सरकार को जमकर कोसा।

इसे भी पढ़ें: चुनाव लड़ेंगी सोनू सूद की बहन

Spread the news